Nautapa 2025: गर्मी के मौसम में हाल तो वैसे ही खराब रहता है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी होती है नौतपा में। ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले इस नौतपा में सूरज अपने प्रचंड रूप में होता है। इसी के चलते लोग इन नौ दिनों में दिन के समय बाहर निकलने से भी बचते हैं। इस बार की बात करें तो इस साल नौतपा की शुरूआत 25 मई से हो रही है।
नौतपा में सूरज की ताप इतनी ज्यादा होती है कि इससे शरीर से झुलसने तक का खतरा रहता है। ऐसे में सेहत के साथ-साथ इन दिनों त्वचा का ध्यान रखने की भी जरूरत है। यहां आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप नौतपा में भी अपनी त्वचा का खास ध्यान रख सकते हैं।
2 of 6
चेहरे को बार-बार ठंडे पानी से धोएं
- फोटो : Adobe stock
चेहरे को बार-बार ठंडे पानी से धोएं
अपने चेहरे को दिन में कई बार सिर्फ ठंडे पानी से धोएं। चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैरों को भी धोते रहें। ताकि गर्मी का प्रभाव आपकी त्वचा पर न पड़ सके। खासतौर पर जब बाहर से घर में आएं, उस वक्त तो मुंह अवश्य धोएं। बस ध्यान रखें कि बाहर से आते ही तुंरत ठंडा पानी इस्तेमाल न करें, ये नुकसानदायक हो सकता है। पहले 10 मिनट आराम करें, फिर हाथ-मुंह धोएं।
3 of 6
शीट मास्क है जरूरी
- फोटो : iStock
शीट मास्क है जरूरी
पूरे दिन की थकान और सनबर्न को दूर करने के लिए रात में सोने से पहले शीट मास्क का इस्तेमाल करें। बाजार में कई ऐसे शीट मास्क मिलते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करते हैं। ऐसे में आप भी ऐसे शीट मास्क को घर पर लाकर रख लें। अब इसे फ्रिज से निकालकर इसका इस्तेमाल करें।
4 of 6
कूलिंग मास्क लगाएं
- फोटो : Adobe stock
कूलिंग मास्क लगाएं
शीट मास्क नहीं लगाना तो ऐसा फेस मास्क इस्तेमाल करें, जो त्वचा को हाइड्रेट करता हो। ध्यान रखें कि इस फेस मास्क में चंदन, खीरा, एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी जैसे तत्व होने चाहिए, क्योंकि ये ही आपकी त्वचा को ठंडा करने में मदद करेंगे। ये सनबर्न से भी राहत दिलाएंगे।
5 of 6
रात में करें स्किन केयर
- फोटो : freepik.com
रात में करें स्किन केयर
नौतपा में रात के समय स्किन केयर अवश्य करें। ऐसा कहा जाता है कि रात से समय त्वचा खुद को हील करती है। इसलिए दिन भर की थकान को दूर करने के लिए रात में सही स्कन केयर रुटीन फॉलो करें। खासतौर पर यदि सनबर्न हुआ है, तो रात में स्किन केयर करें, ताकि आपको राहत मिल सके।