फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ती उम्र के निशान मिटाना है तो महंगी क्रीम नहीं इस्तेमाल करें ये नेचुरल प्रोडक्ट

Tue, 01 Sep 2020 09:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
natural ingredients to stop aging effect on skin
kareena kapoor, kajol, alia bhatt - फोटो : instagram

बढ़ती उम्र का चेहरे पर असर होना लाजिमी है। लेकिन इसे कम करने के लिए आजकल बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट आने लगे हैं। अगर आप चाहती हैं त्वचा पर दिखने वाले उम्र के असर को कम किया जाए तो नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। क्योंकि बढ़ती उम्र के असर को रोका नहीं जा सकता लेकिन कम जरूर किया जा सकता है। इसके लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट नहीं बल्कि ये प्राकृतिक चीजें आपकी मदद करेंगी। तो चलिए जानें कौन सी वो नेचुरल चीजे हैं। 

natural ingredients to stop aging effect on skin

कई बार महिलाएं त्वचा पर दिखने वाले उम्र के असर को कम करने के लिए हजारों रुपये क्रीम पर बर्बाद करती हैं। इससे बेहतर होगा कि ये महिलाएं इन प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें। जिसका असर जल्दी ही चेहरे पर दिखने लगता है। 

natural ingredients to stop aging effect on skin
jojoba oil
जोजोबा ऑयल

जोजोबा ऑयल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। यह फाइन लाइनों और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारी त्वचा कठोर और सूखी होने लगती है। ऐसे में जोजोबा ऑयल हमारी त्वचा को रिपेयर करता है। इससे त्वचा मुलायम हो जाती है और जवां दिखने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
natural ingredients to stop aging effect on skin
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay
अनार

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण, अनार शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को बेअसर करता है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग के गुण त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत कर उन्हें पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं। यह झुर्रियों और ढलती त्वचा में भी जान डालने का काम करता है। इसलिए जवां त्वचा पाने के लिए अपने आहार में अनार को जरूर शामिल करें। आप चेहरे के पैक में भी इसका उपयोग कर सकती हैं।

विज्ञापन
natural ingredients to stop aging effect on skin
रेटिनोल्स

रेटिनोल्स, कोलेजन के उत्पादन में वृद्धि करके फाइन लाइनों और झुर्रियों को कम करता है। साथ ही त्वचा में नए रक्त वाहिकाओं के उत्पादन को भी उत्तेजित करता है, जो त्वचा के रंग में सुधार करता है। उम्र के साथ त्वचा पर पड़ने वाले धब्बे और पैच को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से झुर्रियों में स्पष्ट सुधार होने में तीन से छह महीने लगते हैं और सर्वोत्तम परिणामों के लिए छह से बारह महीने लगते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed