फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nail Care Hacks: सूखी हुई नेल पॉलिश को फेंक देते हैं ? ये ट्रिक्स अपनाएं और दोबारा करें इस्तेमाल

Mon, 08 Sep 2025 03:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 08 Sep 2025 03:13 PM IST
सार

Nail Polish Hacks: अगर नेल पॉलिश रखे-रखे सूख गई है तो उसे फेंकने की जगह कुछ हैक्स ट्राई करें। इन हैक्स की मदद से आप नेल पॉलिश को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
nail paint hacks nail polish sukh jaye to kya karna chahie
सूखी हुई नेल पॉलिश को फेंक देते हैं ? ये ट्रिक्स अपनाएं और दोबारा करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
loader

Nail Polish Hacks: कई बार ऐसा होता है कि हमारी फेवरेट नेल पॉलिश की बोतल महीनों तक अलमारी में पड़ी रहती है और जब उसे लगाने का मन करता है, तो वो सूखी या गाढ़ी हो जाती है। ऐसी स्थिति में नेल पॉलिश ठीक से नहीं लगती और उसका लुक भी खराब हो जाता है। इसलिए हम सभी सूखी हुई नेल पॉलिश को फेंक देते हैं। लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

दरअसल, कुछ आसान घरेलू उपायों से आप सूखी नेल पॉलिश को दोबारा इस्तेमाल करने लायक बना सकती हैं। यहां हम आपको इन्हीं ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप भी अपने पैसे को बर्बाद होने से बचा सकें। 

nail paint hacks nail polish sukh jaye to kya karna chahie
थिनर का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
 थिनर का इस्तेमाल करें

यदि आपके पास थिनर रखा है, तो इसके इस्तेमाल से आप नेल पॉलिश को सही कर सकते हैं। इसके लिए ड्रॉपर में थिनर लेकर 2-3 बूंद थिनर नेल पॉलिश में डालें। अब ढक्कन बंद करके इसे अच्छी तरह से हिलाएं। ऐसा करने से नेल पॉलिश सही हो जाएगी। बस ध्यान रखें कि थिनर की मात्रा ज्यादा न रखें, वरना नेल पॉलिश पतली हो जाएगी। 

 
nail paint hacks nail polish sukh jaye to kya karna chahie
गर्म पानी आएगा काम - फोटो : Adobe Stock
गर्म पानी आएगा काम

अगर आपके पास थिनर नहीं है तो आप गर्म पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नेल पॉलिश में पानी नहीं डालना है। आपको बस नेल पॉलिश को गुनगुने पानी में रख दें। 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही रखा रहने दें। इससे नेल पॉलिश ठीक हो जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
nail paint hacks nail polish sukh jaye to kya karna chahie
नेल पॉलिश रिमूवर इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
नेल पॉलिश रिमूवर इस्तेमाल करें

यदि आपके पास नेल पॉलिश रिमूवर रखा है, तो उसके इस्तेमाल से भी आप नेल पैंट को ठीक कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए भी आपको मात्रा का खास ध्यान रखना है, क्योंकि ज्यादा रिमूवर के इस्तेमाल से भी ये खराब हो सकती है। बस दो से तीन बूंदे नेल पॉलिश रिमूवर की काफी हैं। 

 
विज्ञापन
nail paint hacks nail polish sukh jaye to kya karna chahie
हथेली में रखकर घुमाएं - फोटो : Adobe stock
हथेली में रखकर घुमाएं

जब नेल पॉलिश जम गई है तो इसे साधारण तरह से हिलाकर निकालने की कोशिश न करें। इसकी जगह आपको नेल पॉलिश को हथेली पर रखना है और फिर उसे दोनों घुमाना है। ऐसा करने से भी नेल पॉलिश सही हो जाएगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed