फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Tanning Removal: बारिश में भी त्वचा हो रही है काली तो क्या करें ? टैनिंग हटाने के घरेलू उपाय

Tue, 22 Jul 2025 10:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 22 Jul 2025 10:48 AM IST
सार

How to Remove Tan Naturally: धूप की वजह से स्किन पर टैनिंग होना बेहद स्वाभाविक है, लेकिन बारिश की वजह से भी स्किन पर टैनिंग होने लगी है। इस टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए हम यहां कुछ घरेलू नुस्खे आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Monsoon Tanning Removal Remedies How to Remove Tan Naturally Tips in Hindi
बारिश में भी टैनिंग हो रही है तो क्या करें ? टैनिंग हटाने के घरेलू टिप्स - फोटो : Adobe stock
How to Remove Tan Naturally: बारिश का मौसम चल रहा है, जिसकी वजह से लोगों की स्किन पर तमाम तरह की परेशानियां होती हैं। स्किन पर खुजली, जलन से लेकर बालों के झड़ने तक जैसी दिक्कतें लोगों को काफी परेशान करती हैं। इस मौसम में एक और दिक्कत है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है और ये दिक्कत है स्किन पर टैनिंग होना।


अक्सर लोगों को लगता है कि टैनिंग सिर्फ धूप से होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। बारिश के मौसम में भी टैनिंग लोगों को खूब परेशान करती है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिनको फॉलो करने के बाद आप जिद्दी टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं। इन नुस्खों को अपनाना बेहद आसान है। 
Monsoon Tanning Removal Remedies How to Remove Tan Naturally Tips in Hindi
पहला नुस्खा - फोटो : Adobe stock
पहला नुस्खा

अगर बात करें पहले नुस्खे की तो इसे आजमाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी, कुछ बूंदें नींबू का रस की जरूरत पड़ेगी। 

 
Monsoon Tanning Removal Remedies How to Remove Tan Naturally Tips in Hindi
विधि - फोटो : freepik
विधि

इस नुस्खे को आजमाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाना है। जब ये पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे अपने हाथों के साथ-साथ उस त्वचा पर अप्लाई करें, जहां की स्किन पर टैनिंग हुई हो। अब 15-20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें। इस पैक को इस्तेमाल करने से मृत त्वचा हटती है, जिससे त्वचा में निखार आता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Tanning Removal Remedies How to Remove Tan Naturally Tips in Hindi
दूसरा नुस्खा - फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा

बात करें दूसरे नुस्खे की तो इसको ट्राई करने के लिए आपको सिर्फ कच्चे आलू की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन
Monsoon Tanning Removal Remedies How to Remove Tan Naturally Tips in Hindi
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको सबसे पहले आलू का रस निकालना पड़ेगा। कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। आलू में ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो त्वचा का रंग साफ करते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed