फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Skin Care: मानसून में इस तरह रखें ऑयली स्किन का ख्याल, नहीं होगी पिंपल की समस्या

Wed, 06 Jul 2022 05:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 06 Jul 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Skin Care Tips Home Remedies For Oily Skin In Hindi
skin care

गर्मी के बाद बारिश का मौसम बेहद सुहावना लगता है। लेकिन मानसून का मौसम कई सारी मुसीबत लेकर आता है। चिपचिपाती गर्मी के साथ ही स्किन पर फंगल और एक्ने हो जाना आम हो जाता है। उस पर भी अगर स्किन ऑयली है तो पिंपल्स हो जाना आम है। चेहरे पर पिंपल निकल आने का एक कारण बारिश के मौसम में तली-भुनी चीजों को खाना भी है। अगर आप भी अपनी ऑयली स्किन की देखभाल अच्छे तरीके से करना चाहती हैं तो इन तरीको को आजमा सकती हैं। 

Monsoon Skin Care Tips Home Remedies For Oily Skin In Hindi
toner
मानसून के मौसम में तैलीय त्वचा वालों को ज्यादा देखभाल करनी चाहिए। 

करें टोनर का इस्तेमाल

इस मौसम में सही स्किन केयर रूटीन बेहद जरूरी है। तभी पिंपल और एक्ने से बचाव हो सकता है। स्किन केयर रूटीन में टोनर को जरूर शामिल करें। अच्छे टोनर से चेहरे को साफ करने से त्वचा का पीएच लेवल सही रहता है। जिससे चेहरे पर बैक्टीरिया पनपने का मौका नहीं मिलता। आप चाहे तो टोनर के रूप में गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। या फिर घर में भी टोनर को बना सकती हैं। दो बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की लेकर साथ में एक चम्मच टी ट्री ऑयल को पानी में मिलाएं। बस इसे शीशी में रख दें और चेहरे पर स्प्रे करें। 

Monsoon Skin Care Tips Home Remedies For Oily Skin In Hindi
moisturizer
मॉइश्चराइजर है जरूरी

मानसून में काफी उमस होती है। ऐसे में चेहरे पर भी पसीना होता है। लेकिन स्किन को हाइड्रेट करने और कोमल बनाकर रखने के लिए ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। चेहरे पर गुलाबजल का इस्तेमाल करें। ये चेहरे पर होने वाले बर्निंग सेंसेशन और खुजली को कम करेगा। साथ ही त्वचा को भी हाइड्रेट करेगा। बस चेहरे पर थोड़ा सा गुलाब जल स्प्रे कर सूखने के लिए छोड़ दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Skin Care Tips Home Remedies For Oily Skin In Hindi
face wash
फेसवॉश

ऑयली स्किन वालों को ऑयल कंट्रोल फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। नीम के गुणों से युक्त फेसवॉश से इस मौसम में चेहरा साफ करने से बैक्टीरिया त्वचा पर नहीं पनपने पाते। जिससे एक्ने और पिंपल से बचाव होता है। 

विज्ञापन
Monsoon Skin Care Tips Home Remedies For Oily Skin In Hindi
face pack - फोटो : सोशल मीडिया।
बेसन लगाएं

घर के नुस्खों से चेहरे को पिंपल फ्री रखना चाहती हैं तो चेहरे पर बेसन का पैक लगाएं। बेसन में दूध और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में कांति आती है। साथ ही त्वचा मुलायम, चिकनी और चमकदार हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed