फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Makeup Tips: बारिश में रहता है मेकअप बिगड़ने का डर तो ये ट्रिक्स अपनाएं

Thu, 27 Jun 2024 12:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 27 Jun 2024 12:00 PM IST
सार

अगर आपको भी बारिश के मौसम में मेकअप बिगड़ने का डर रहता है तो कुछ ट्रिक्स को अपनाकर ही अपने मेकअप को कंप्लीट करें। 

विज्ञापन
Monsoon Makeup Tips easy makeup tips for monsoon barish ke mausam me makeup kaise kare in hindi
बारिश में मेकअप कैसे करें ? - फोटो : Freepik

Monsoon Makeup Tips: जून के आखिर में जैसे ही मानसून ने दस्तक दी है, तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। वैसे तो बारिश का मौसम हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसकी वजह से कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। तेज बारिश लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर देती है। खासतौर पर बारिश की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों के सामने आ जाती है, जो मेकअप करके घर से निकलते हैं।



आज के समय में लड़का और लड़की दोनों के लिए मेकअप रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है, लेकिन बारिश में मेकअप खराब होने का डर होता है। बारिश में न सिर्फ मेकअप बिगड़ जाता है बल्कि कई बार तो इसकी वजह से चेहरा भी भयानक लगने लगता है।

ज्यादातर लोगों को ये समझ नहीं आता कि वो कैसा मेकअप करके घर से निकलें, जिससे उनका मेकअप खराब न हो। अगर आपको भी बारिश के मौसम में मेकअप बिगड़ने का डर रहता है तो कुछ ट्रिक्स को अपनाकर ही अपने मेकअप को कंप्लीट करें। 

Monsoon Makeup Tips easy makeup tips for monsoon barish ke mausam me makeup kaise kare in hindi
बारिश में मेकअप कैसे करें ? - फोटो : iStock
बर्फ का करें इस्तेमाल

इस मौसम में मेकअप करने से पहले अपने चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करें। इसकी वजह से आपको उमस से पसीना नहीं आएगा और आपका मेकअप लंबे समय तक आसानी से टिका रहेगा। आप चाहें तो एकदम ठंडे पानी का इस्तेमाल भी चेहरे पर कर सकती हैं। इससे भी आपको फायदा मिलेगा। 
Monsoon Makeup Tips easy makeup tips for monsoon barish ke mausam me makeup kaise kare in hindi
बारिश में मेकअप कैसे करें ? - फोटो : iStock
बेस लगाते वक्त रखें इस बात का ध्यान

मेकअप का बेस लगाते वक्त ध्यान रखें कि ये ज्यादा ऑयल बेस्ड न हो। बारिश के मौसम में ऑयली फाउंडेशन, हेवी मॉइश्चराइजर और क्रीम युक्त मेकअप से दूरी बनाएं। अगर इनका इस्तेमाल करना जरूरी तो कोशिश करें कि इसकी मात्रा काफी कम हो। अगर आप कम मात्रा में चेहरे का बेस तैयार करेंगे तो भी आपका लुक परफेक्ट रहेगा और मेकअप बारिश में भीगने पर भी बिगड़ेगा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Makeup Tips easy makeup tips for monsoon barish ke mausam me makeup kaise kare in hindi
बारिश में मेकअप कैसे करें ? - फोटो : इंस्टाग्राम
वॉटरप्रूफ होना चाहिए आई मेकअप का सामान

ध्यान रखें कि आपका आईशैडो, मस्कारा, आईलाइनर और काजल वॉटरप्रूफ होने चाहिए। अगर ये वाटर प्रूफ नहीं होंगे तो बारिश की वजह से इसका लुक बिगड़ सकता है। कोशिश करें कि इस मौसम में जेल बेस्ड आई मेकअप का ही इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
Monsoon Makeup Tips easy makeup tips for monsoon barish ke mausam me makeup kaise kare in hindi
बारिश में मेकअप कैसे करें ? - फोटो : iStock

मैट लिपस्टिक है जरूरी

अगर चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक खराब न हो तो क्रीमी या ग्लॉसी लिपस्टिक की बजाय अच्छी क्लाविटी की मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि ये आपके होंठों को ज्यादा ड्राई न करे। मैट लिपस्टिक अगर अच्छी क्वालिटी की होगी, तभी ये बारिश में टिकी रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed