फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: इन आदतों की वजह से बिगड़ सकती है आपके चेहरे की रंगत

Thu, 27 Jul 2023 04:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 27 Jul 2023 04:58 PM IST
सार

चाहे मौसम कोई सा भी हो, अगर आप इन गलतियों को बार-बार दोहराएंगे तो आप अपने चेहरे की रंगत खो सकते हैं। 

विज्ञापन
mistake during skin care routine in hindi makeup karte samay na kare ye galtiyan
makeup - फोटो : istock

Beauty Tips: मौसम चाहे कोई सा भी हो, खूबसूरत दिखने के लिए हर कोई अपनी स्किन का खास ध्यान रखता है। स्किन केयर करने के साथ-साथ मेकअप करने से भी लोगों की खूबसूरत में चार चांद लग जाते हैं पर, कई बार ऐसा देखा जाता है कि भले ही आप कितना भी स्किन केयर कर लें या कितना भी मेकअप कर लें लेकिन आपका चेहरा अजीब सा लगता है। इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि आप ही हैं। दरअसल, रोजाना की जिंदगी में जल्दबाजी के चक्कर में हम कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है।



छोटी सी लापरवाही की वजह से ही स्किन से जुड़ी परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसे में स्किन का खास ध्यान रखना और ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से चेहरे की रंगत खराब हो सकती है। ताकि आप इन गलतियों को दोहराने से बचें। 

mistake during skin care routine in hindi makeup karte samay na kare ye galtiyan
makeup - फोटो : Istock

मेकअप करते वक्त त्वचा को ना रगड़ें

अगर आप मेकअप करने की शौकीन हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि मेकअप हमेशा हल्के हाथ से करना चाहिए। अगर आप टाइट हाथ चला कर मेकअप करेंगी तो इससे आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। 

mistake during skin care routine in hindi makeup karte samay na kare ye galtiyan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मेकअप प्रोडक्ट की सफाई का रखें ध्यान

आज के समय में हर मेकअप प्रोडक्ट की पेलेट आती है। जिसकी सफाई का ध्यान रखना पड़ता है। चाहे लिपस्टिक हो या और कोई मेकअप अगर आप इनकी सफाई का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपकी स्किन पर कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mistake during skin care routine in hindi makeup karte samay na kare ye galtiyan
makeup - फोटो : istock

स्किन टाइप के हिसाब से करें मेकअप

मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल हमेशा स्किन टाइप के हिसाब से ही करना चाहिए। अगर आप किसी और स्किन टाइप का मेकअप अप्लाई करेंगी तो हो सकता है कि ये आपको खूबसूरत बनाने की बजाय आपके चेहरे की रंगत को खराब कर दे। किसी और स्किन टाइप का प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से आपको पिंपल्स, ब्लैक हैड्स, पिगमेंटेशन की परेशानी सामने आ सकती है। 

विज्ञापन
mistake during skin care routine in hindi makeup karte samay na kare ye galtiyan
Skin care - फोटो : instagram

अनहाइजिनिक तरीके से ना कराएं ब्यूटी ट्रीटमेंट

अगर आप पार्लर में जाती हैं तो ब्यूटी ट्रीटमेंट के वक्त हाइजीन का खास ध्यान रखें। अनहाइजिनिक तरीके से ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। अगर आप सफाई से स्किन ट्रीटमेंट नहीं कराएंगी तो इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed