{"_id":"6869f24ebe1f2e0a270e2ffc","slug":"men-skin-care-tips-skin-problems-most-boys-ignore-check-full-details-2025-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Men Skin Care Tips: त्वचा से जुड़ी इन दिक्कतों को इग्नोर कर देते हैं ज्यादातर लड़के, आप भी जानें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Men Skin Care Tips: त्वचा से जुड़ी इन दिक्कतों को इग्नोर कर देते हैं ज्यादातर लड़के, आप भी जानें
Sun, 06 Jul 2025 09:52 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 06 Jul 2025 09:52 AM IST
सार
Men Skin Care Tips: लड़कियां तो अपनी स्किन का काफी ध्यान रखती हैं, लेकिन आज के समय में भी लड़के अक्सर स्किन केयर करना अच्छा नहीं समझते, इसी के चलते वो अपनी त्वचा की दिक्कतों को भी इग्नोर कर देते हैं।
विज्ञापन
त्वचा से जुड़ी इन दिक्कतों को इग्नोर कर देते हैं ज्यादातर लड़के
- फोटो : Adobe stock
Skin Problems Most Boys Ignore: जिस तरह से लंबे जीवन के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना जरूरी है, ठीक उसी तरह से खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा के लिए हेल्दी स्किन होना बेहद आवश्यक है। ऐसे में लोग ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए तमाम स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं और तरह-तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं।
मुंहासे
- फोटो : Adobe stock
मुंहासे
गंदगी की वजह से अक्सर चेहरे पर मुंहासे निकल जाते हैं, जिनस सही समय पर इलाज करना बेहद जरूरी है। अगर इनका सही से इलाज न किया जाए तो ये फैलन जाते हैं और चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर एक भी मुंहासा दिख रहा है तो तत्काल प्रभाव से उसका इलाज करें, ताकि आकी दिक्कत ज्यादा न बढ़ जाए।

ड्राई स्किन
- फोटो : Adobe stock
ड्राई स्किन
जब मौसम बदलता है तो स्किन में कुछ बदलाव अवश्य आता है। खासतौर पर ज्यादातर लोगों की स्किन बदलते मौसम में रूखी हो जाती है। जब त्वचा फटने लगती है तो इसपर खुजली होती है। नेचुरल ऑयल की कमी से स्किन जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है। इसलिए मौसम बदलने की शुरुआत होते ही स्किन पर अच्छा म़ॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना शुरू करें। इससे आपकी स्किन की नमी बरकरार रहेगी।

टैनिंग
- फोटो : Adobe stock
टैनिंग
लड़कियां तो बार-बार सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर लेती हैं, लेकिन लड़कों को इसमें बड़ा आलस आता है। दरअसल, धूप में निकलने से स्किन जल जाती है या काली पड़ जाती है। अगर इस दिक्कत से बचना चाहते हैं तो कम से कम 50 एसपीएफ की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी त्वचा का रूखापन आपको परेशान न करें।

डार्क सर्कल्स
- फोटो : Adobe stock
डार्क सर्कल्स
अक्सर लोगों को लगता है कि डार्क सर्कल्स सिर्फ थकान की वजह से होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। ये कई कारणों से होते हैं। ऐसे में शुरुआती दिनों में ही इसका ध्यान रखें। आजकल बाजार में तमाम तरह की अंडर आई क्रीम आती हैं जो त्वचा के लिए काफी लाभयादक रहती हैं।