फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Men's Skin Care Tips: पुरुषों की रफ एंड टफ स्किन को चाहिए होती है ज्यादा देखभाल, ये है इसका आसान तरीका

Mon, 09 Jun 2025 03:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 09 Jun 2025 03:14 PM IST
सार

Men's Skin Care Tips: महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की त्वचा काफी रफ और टफ होती है, ऐसे में उन्हें अपनी स्किन का ध्यान खासतौर पर रखना चाहिए। 

विज्ञापन
men's skin care tips best skin care routine for men in summer
पुरुषों की रफ एंड टफ स्किन को चाहिए होती है ज्यादा देखभाल - फोटो : Adobe stock

Men's Skin Care Tips: जब भी बात स्किन केयर की आती है तो पुरुष इस मामले में काफी आलसी माने जाते हैं। दरअसल, ज्यादातर पुरुषों को ये समझ ही नहीं आता कि उनकी रफ-टफ स्किन को भी केयर की जरूरत होती है। यही वजह है कि उनके चेहरे पर टैनिंग, मुंहासे और अन्य परेशानियां अक्सर दिखाई देती हैं।



इसी के चलते यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि पुरुषों को अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए क्या टिप्स फॉलो करने चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने के बाद लड़कों की स्किन खिल उठेगी। 

men's skin care tips best skin care routine for men in summer
दिन में दो बार चेहरा करें साफ

दिन में दो बार चेहरा करें साफ

पुरुषों की स्किन में ऑयल और धूल-मिट्टी ज्यादा जमा होती है, इसलिए महिलाओं की तरह पुरुषों को भी दिन में कम से कम दो बार अपने चेहरे को साफ करना चाहिए। इसके लिए उस फेस वॉश का इस्तेमाल करें, जो पुरुषों के लिए खासतौर पर बनाया गया हो। बता दें कि पुरुषों के चेहरे के लिए चारकोल या टी ट्री बेस्ड फेस वॉश बेहतर रहेगा। 

 
men's skin care tips best skin care routine for men in summer
मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें

अक्सर लोगों को लगता है कि पुरुषों को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ती, जबकि ऐसा नहीं है। आपकी स्किन चाहे ऑयली हो या ड्राई हो, आपको मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। ये आपकी त्वचा की नमी को बरकरार रखेगा। पुरुषों के लिए हमेशा जेल-बेस्ड या नॉन-ग्रीसी मॉइश्चराइजर बेस्ट माने जाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
men's skin care tips best skin care routine for men in summer
सनस्क्रीन को बनाएं दोस्त - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन को बनाएं दोस्त

महिलाओं की तरह पुरुषों को भी सनस्क्रीन को अपना दोस्त बना लेना चाहिए। धूप से टैनिंग, झुर्रियां और डलनेस बढ़ती है, ऐसे में कम से कम SPF 50 वाला सनस्क्रीन को दिन में कम से कम 4 बार अवश्य लगाएं। भले ही आप हाथ कवर करके रखते हैं, फिर भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। 

 
विज्ञापन
men's skin care tips best skin care routine for men in summer
शेविंग के बाद करें ये काम - फोटो : freepik
शेविंग के बाद करें ये काम

यदि आप शेविंग करते हैं, तो शेविंग के बाद अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल या फिर कोई अच्छी क्रीम अवश्य लगाएं। चाहें तो एल्कोहल-फ्री आफ्टरशेव का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करेगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed