फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bridal Makeup: हजारों रुपये बचाकर दुल्हनें खुद कर रहीं अपना ब्राइडल मेकअप, जानें क्यों वायरल हो रहा ये ट्रेंड

Mon, 03 Nov 2025 04:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Nov 2025 04:29 PM IST
सार

Pros and Cons of Doing Your Own Makeup: एक समय था जब होने वाली दुल्हनें अपनी हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक के लिए मेकअप आर्टिस्ट बुक करती थीं। लेकिन अब समय बदल गया है। आजकल ट्रेंड में है- #DoYourOwnMakeup.....तो आइए जानते हैं इस बारे में... 

विज्ञापन
Makeup Tips Pros and cons of doing your own makeup on wedding day
दुल्हनें खुद कर रहीं अपनी शादी का मेकअप - फोटो : अमर उजाला
Pros and Cons of Doing Your Own Makeup: शादी के मौके हर दुल्हन चाहती है कि उसका लुक बिल्कुल परफेक्ट हो। इसके लिए लड़कियां महंगे-महंगे पार्लर बुक करके नामी मेकअप आर्टिस्ट से अपना मेकअप कराती है, ताकि शादी के दिन वो दिखें सबसे खूबसूरत। आज के समय तो मेकअप आर्टिस्ट के चार्ज लाखों में भी होते हैं। पर, अब समय बदल रहा है।


हाल के कुछ समय में देखा गया है कि दुल्हनें अपने मेकअप के लिए पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट की जगह खुद अपनी शादी का मेकअप कर रही हैं। यूट्यूब पर मिलने वाले मेकअप ट्यूटोरियल और प्रोडक्ट्स की उपलब्धता ने इसे और आसान बना दिया है।

सोशल मीडिया पर कई ऐसी दुल्हनों के वीडियो लोग बेहद पसंद कर रहे हैं,जो अपनी शादी का मेकअप खुद कर रही हैं। खुद से शादी के दिन मेकअप करने के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान हैं, आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
Makeup Tips Pros and cons of doing your own makeup on wedding day
अपनी पसंद का लुक मिलेगा - फोटो : Adobe stock
पहले जान लें फायदे-

1. अपनी पसंद का लुक मिलेगा

अगर आप खुद से अपना ब्राइडल मेकअप करती हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा है कि आपको आपकी पसंद के हिसाब से मेकअप लुक मिलेगा। क्योंकि कई बार मेकअप आर्टिस्ट काफी ओवर मेकअप कर देती हैं, जो हर किसी को अच्छा नहीं लगता। इसलिए खुद से मेकअप करके आप अपना ड्रीम लुक कैरी कर सकती हैं। 
 
Makeup Tips Pros and cons of doing your own makeup on wedding day
पैसे की बचत - फोटो : instagram
2. पैसे की बचत

आज के समय में एक अच्छा मेकअप आर्टिस्ट 50-60 हजार रुपये लेता है। कई जगह तो ये चार्ज 1 लाख के ऊपर भी हो जाते हैं। ऐसे में आप इस पैसे को बचाकर किसी और काम में लगा सकती हैं। इसमें से थोड़ा पैसा लगाकर अपनी वैनिटी अपडेट करें और फिर उसी वैनिटी की मदद से मेकअप करें। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips Pros and cons of doing your own makeup on wedding day
अपने समय के हिसाब से तैयार होना - फोटो : instagram
3. अपने समय के हिसाब से तैयार होना

पार्लर जाने का एक सही समय होता है और शादी के दिन एकदम समय के कुछ काम हो, ये जरूरी तो नहीं है। इसलिए खुद से मेकअप करके आप अपने लुक को अपने हिसाब से तैयार कर सकती हैं। आपको कहीं जाके वेट नहीं करना है और न ही किसी तरह की जल्दबाजी है। तो अपने वेन्यू पर खुद से ही तैयार हों।

 
विज्ञापन
Makeup Tips Pros and cons of doing your own makeup on wedding day
गलत तकनीक से होगा नुकसान - फोटो : instagram
अब जान लें नुकसान

1. गलत तकनीक से होगा नुकसान

अगर आप गलत तरीके से मेकअप करेंगी तो शादी के दिन आपका लुक बिगड़ सकता है। शादी के दिन मेकअप करने का फैसला तभी लें, जब आप उसमें परफेक्ट हों। ध्यान रखें शादी जिंदगी में एक बार होती है, ऐसे में आपकी एक गलती आपका दिन बिगाड़ सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed