Makeup Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे शादी अटेंड करना पसंद न हो। अभी जब शाादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में हर कोई कहीं न कहीं शादी अटेंड कर ही रहा है। किसी के घर में शादी है तो किसी के दोस्त या रिश्तेदारों की। शादियों में खाने-पीने के साथ-साथ लड़कियों और महिलाओं को सजने का मौका मिलता है, इसी के चलते शादी चाहे किसी की भी हो, महिलाएं उसमें खूब सजती हैं।
{"_id":"680b32f2c3592163030f48a9","slug":"makeup-tips-how-to-prepare-your-skin-before-makeup-in-summer-2025-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makeup Tips: गर्मी में अटेंड करनी है शादी तो मेकअप से पहले अपनी त्वचा को करें तैयार, वरना लुक हो जाएगा खराब","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Makeup Tips: गर्मी में अटेंड करनी है शादी तो मेकअप से पहले अपनी त्वचा को करें तैयार, वरना लुक हो जाएगा खराब
Fri, 25 Apr 2025 01:13 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:13 PM IST
सार
यदि आपको गर्मी के मौसम में किसी शादी में जाना है तो मेकअप करने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह से तैयार करें।
विज्ञापन
गर्मी में अटेंड करनी है शादी तो मेकअप से पहले अपनी त्वचा को करें तैयार
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे को करें सही से साफ
- फोटो : Adobe stock
चेहरे को करें सही से साफ
गर्मी के मौसम में मेकअप करने के लिए सबसे पहले चेहरे को सही से साफ करना जरूरी है। क्योंकि यदि आप गंदे चेहरे पर मेकअप करेंगे तो ये सही से सेट नहीं होगा और कुछ ही देर में खराब होने लगेगा। इसलिए हमेशा मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को अच्छे फेसवॉश से धोकर साफ कर लें। इससे चेहरे की गंदगी पूरी तरह से हट जाएगी और मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

बर्फ से सिकाई करें
- फोटो : iStock
बर्फ से सिकाई करें
यदि गर्मी के मौसम में शादी अटेंड करनी है तो बर्फ से चेहरे की सिकाई करें। इसके लिए बर्फ को एक सूती कपड़े में बांध लें और फिर उससे चेहरे पर मसाज करें। बर्फ से सिकाई करने से पोर्स बंद हो जाएंगे, जिस कारण चेहरे पर पसीना नहीं आएगा, और मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

लाइटवेट मॉइश्चराइजर है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
लाइटवेट मॉइश्चराइजर है जरूरी
गर्मी के मौसम में मेकअप से पहले अपने चेहरे पर लाइटवेट मॉइश्चराइजर अवश्य लगाएं। इस कारण ही आपकी स्किन स्मूथ रहेगी और मेकअप टिका रहेगा। यदि आप इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे तो कुछ ही देर में मेकअप में क्रेक्स आने लगेंगे।

प्राइमर अवश्य लगाएं
- फोटो : freepik.com
प्राइमर अवश्य लगाएं
मेकअप करने से पहले अपनी स्किन पर प्राइमर अवश्य लगाएं। सही मात्रा में प्राइमर लगाने से मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहता है। मेकअप से पहले प्राइमर अप्लाई करने पर ये मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाता है। इसकी वजह से ही आपका मेकअप एकदम स्मूद फिनिश देता है।