फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips : मेकअप करने के बाद भी दिखते हैं चेहरे के दाग तो फॉलो करें ये टिप्स

Thu, 06 Apr 2023 01:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 06 Apr 2023 01:21 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने मेकअप को स्पॉटलेस बना सकते हैं।

विज्ञापन
Makeup Tips for flawless and spotless skin right way to apply makeup
makeup - फोटो : istock

Makeup Tips : अक्सर देखा जाता है कि बढ़ती उम्र की वजह से और बिगड़े हुए खान-पान की वजह से त्वचा संबंधी परेशानियां सामने आने लगती हैं। अगर बात करें महिलाओं की, तो उनकी त्वचा की सबसे बड़ी परेशानी होती है पिगमेंटेशन। इसको छिपाने के लिए उन्हें घंटो मेकअप करना पड़ता है। बावजूद इसके चेहरे के दाग मेकअप के बाद भी छिप नहीं पाते।



पिगमेंटेशन और चेहरे के अन्य दागों को छिपाने के लिए हम कई बार इतना डार्क मेकअप कर लेतें हैं जो देखने में काफी अजीब और ओवर लगता है। इसकी वजह से चेहरे पर लाइन्स नजर आती हैं। वैसे तो त्वचा का अच्छे से ध्यान रख कर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।  पर, आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने मेकअप को स्पॉटलेस बना सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने के बाद आपका मेकअप काफी खूबसूरत दिखेगा। 

Makeup Tips for flawless and spotless skin right way to apply makeup
makeup - फोटो : istock

सबसे पहले लगाएं प्राइमर

मेकअप करते समय सबसे पहले प्राईमर ही लगाना चाहिए। प्राइमर लेते वक्त इसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें। ये आपके स्किन पोर्स को बंद करेगा, जिसके बाद मेकअप ज्यादा समय तक टिकेगा। 

Makeup Tips for flawless and spotless skin right way to apply makeup
makeup - फोटो : Istock

ऑरेंज करेक्टर है बेहद जरूरी

मेकअप करते समय ऑरेन्ज करेक्टर का इस्तेमाल जरूर करें। हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए ये एक वरदान जैसा है। ये आपके रंग को एक जैसा करने में मदद करेगा। आप ऑरेंज लिपस्टिक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips for flawless and spotless skin right way to apply makeup
makeup - फोटो : pixabay

अब करें फाउंडेशन का इस्तेमाल

इसके बाद आप फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। फाउंडेशन लेते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन के लिए परफेक्ट हो। 

विज्ञापन
Makeup Tips for flawless and spotless skin right way to apply makeup
makeup - फोटो : pixabay

फाउंडेशन इस्तेमाल करने के बाद करें कंसीलर यूज

फाउंडेशन के इस्तेमाल के बाद थोड़ा इसे सेट होने दें। अगर इससे आपकी स्किन का कवरेज हो गया है तो ऐसे ही रहने दें वरना कंसीलर का इस्तेमाल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed