Shopping Tips: मेकअप करने से न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि इससे चेहरे की सुंदरता भी बढ़ जाती है। पर, अगर यही मेकअप गलत तरीके से किया जाए या फिर चेहरे पर गलत मेकअप का इस्तेमाल किया जाए तो चेहरा खराब हो सकता है। इसी के चलते जब भी मेकअप खरीदें तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
ये मेकअप गाइड खासतौर पर उन लड़कियों और महिलाओं के लिए है, जो पहली बार मेकअप खरीदने जा रही हैं। यदि आप पहली बार मेकअप खरीदते समय कुछ गलतियां कर देंगी तो आपके पैसे भी बर्बाद होंगे और लुक भी बिगड़ जाएगा।
2 of 6
सबसे पहले जानें अपना स्किन टाइप
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले जानें अपना स्किन टाइप
मेकअप खरीदने से पहले अपना स्किन टाइप पता कर लें। यदि आपका मेकअप आपकी स्किन टाइप के अनुकूल नहीं होगा, तो इससे चेहरे की परेशानियां बढ़ सकती हैं। जैसे यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो मैट फिनिश प्रोडक्ट लें। ड्राई स्किन वाले लोगों को हमेशा क्रीम-बेस्ड प्रोडक्ट ही खरीदने चाहिए। वहीं यदि आपकी स्किन काफी सेंसेटिव है तो हाइपोएलर्जेनिक और केमिकल-फ्री प्रोडक्ट चुनें।
3 of 6
स्किन टोन चेक करें
- फोटो : Adobe stock
स्किन टोन चेक करें
स्किन टोन को बिना चेक किए यदि आप मेकअप का इस्तेमाल करेंगी तो इससे भी आपका लुक बिगड़ सकता है। यदि आप परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं तो पहले अपना स्किन टोन चेक करें और फिर उसी हिसाब से मेकअप खरीदें।
4 of 6
स्किन टोन चेक करें
- फोटो : Adobe stock
जैसे कि यदि स्किन टोन वॉर्म है, यानी कि अगर आपकी नसें हरी दिखती हैं, तो आपके लिए गोल्डन और पीच शेड्स बेस्ट हैं। कूल टोन है, यानी कि अगर नसें नीली दिखती हैं, तो आपके लिए पिंक और सिल्वर टोन सही रहेंगे। वहीं अगर न्यूट्रल टोन है यानि कि अगर नसें दोनों रंगों की हैं, तो आप कोई भी शेड चुन सकती हैं।
5 of 6
पहली बार खरीदें सैंपल प्रोडक्ट
- फोटो : Adobe stock
पहली बार खरीदें सैंपल प्रोडक्ट
मेकअप प्रोडक्ट काफी महंगे आते हैं। ऐसे में सबसे पहले एक बार सैंपल प्रोडक्ट इस्तेमाल करके देख लें। सैंपल प्रोडक्ट यदि आपकी त्वचा पर सही काम कर रहा है तो उसका बड़ा प्रोडक्ट मंगवा लें। हर कंपनी अब अपने हर प्रोडक्ट का सैंपल भी बेचती है। चाहें तो आप मॉल में जाकर पहले वहां के वर्कर्स से भी इसका ट्रायल ले सकते हैं।