फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lice Removal Tips: अगर आपके भी सिर में हो गई हैं जूं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी परेशानी से राहत

Wed, 03 Jul 2024 02:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 03 Jul 2024 02:57 PM IST
सार

बिग बॉस के घर में अक्सर शिवानी कुमारी अपना सर खुजाते हुए नजर आ रही थीं। अब ये बात सामने आई है कि उनके सिर में जूं हैं। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रही हैं तो घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से इस परेशानी से राहत पाएं। 

विज्ञापन
Lice Removal Tips in hindi bigg boss ott 3 shivani kumari gets hair lice
Lice Removal Tips - फोटो : Freepik

Lice Removal Tips:  बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन का आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस ओटीटी के घर में एक्टर और एक्ट्रेस के साथ कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी देखे जा रहे हैं। इस लिस्ट में कानपुर की शिवानी कुमारी का नाम शामिल है। शिवानी कुमारी एक व्लॉगर हैं और लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। बिग बॉस के घर में भी वो अपना गेम काफी अच्छे से खेल रही हैं।



बिग बॉस के घर में अक्सर शिवानी कुमारी अपना सर खुजाते हुए नजर आ रही थीं। जब घर वालों ने उनसे इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि ये रूसी यानी डैंड्रफ की वजह से है, लेकिन अब ये बात सामने आई है कि उनके सिर में जूं हैं, जिसके चलते बिग बॉस ने उनके लिए जूं मारने की दवा भी भेजी है।

सिर में जूं होने की वजह से लड़कियों को अक्सर शर्मिंदा होना पड़ता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रही हैं तो घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से इस परेशानी से राहत पा सकती हैं। 

Lice Removal Tips in hindi bigg boss ott 3 shivani kumari gets hair lice
लहसुन और नींबू लगाएं - फोटो : Freepik

लहसुन और नींबू लगाएं

अगर आप भी बालों में जूं की समस्या से परेशान हैं तो 10 से 12 लहसुन की कलियों को पहले अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें नींबू का रस निचोड़ दें। इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए अपनी स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे के बाद बालों को शैंपू से धो लें। कुछ दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा और आपको जूं की समस्या से राहत मिलेगी। 

Lice Removal Tips in hindi bigg boss ott 3 shivani kumari gets hair lice
नींबू का रस - फोटो : istock

नींबू का रस

अगर आप चाहें तो सिर्फ नींबू का रस भी अपने बालों में लगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले नींबू के रस को एक कटोरी में निकाल लें। इस रस को अब रुई की मदद से अपने सिर की सतह पर लगाएं। आधे घंटे के बाद बालों को सादे पानी से धो लें। इससे भी आप जूं की समस्या से राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lice Removal Tips in hindi bigg boss ott 3 shivani kumari gets hair lice
नीम की पत्तियां - फोटो : iStock

नीम की पत्तियां

नीम का पेड़ तो हर घर के आसपास आसानी से मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल से भी आप बालों की जूं को खत्म कर सकती हैं। इसके लिए नीम और तुलसी की पत्तियों को मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद अब एक पैन में कोकोनट तेल लेकर इसे हल्की आंच पर गर्म करें, फिर पत्तियों के पेस्ट को इसमें डाल दें। अब इस तेल को थोड़ी देर ठंडा होने दें। इसे तैयार करने के बाद इस पेस्ट को अपनी सिर की सतह पर लगाएं। आधे घंटे के बाद अपने बालों को धो लें और इसका रिजल्ट देखें। 

विज्ञापन
Lice Removal Tips in hindi bigg boss ott 3 shivani kumari gets hair lice
नारियल का तेल और कपूर - फोटो : iStock

नारियल का तेल और कपूर

गुनगुने नारियल के तेल में कपूर को पीस कर डाल दें। अब इसे हफ्ते में दो से तीन बार अपने बालों में लगाएं। इसके इस्तेमाल से भी आपको जूं से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। इन सभी चीजों का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि बाल धोने के बाद बालों में कंघी अवश्य करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed