कुछ लोगों को धूल से एलर्जी होती है तो कुछ को जानवरों के पास आने से। इस तरह की कई सारी एलर्जीस के बारे में सुना होगा आपने। लेकिन कभी सुना है कि कि किसी को जींस के बटन से एलर्जी है या फिर कपड़े धोने के साबुन से। जी हां! ऐसी बहुत तरह की एलर्जी होती है जिनके के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप।
कपड़े धोने का साबुन और चमड़े के जूते दे रहे एलर्जी, पढ़ें पूरी खबर
कुछ लोगों को सिल्वर रंग के गहने से एलर्जी हो जाती है। निकल से बने इन गहनों को त्वचा पर कभी-कभी उल्टा असर होता है। अक्सर इसे पहनने से रेशेज हो जाते हैं और खुजली हो जाती है। शोध बताते हैं कि निकल के गहने प्रयोग करने से 17 प्रतिशत महिलाओं और 3 प्रतिशत पुरुषों को एलर्जी होती है।
कपड़े धोने का साबुन और चमड़े के जूते दे रहे एलर्जी, पढ़ें पूरी खबर
हम सभी जानते हैं कि ऊनी कपड़ो से थोड़ी उलझन होती है लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो जाती है। वास्तव में इन लोगों की त्वचा लेनेलिन के लिए संसेटिव होती है। ऊनी कपड़ों में लेनोलिन का प्रयोग होता है जिसकी वजह से उन्हें इस समस्या से दो चार होना पड़ता है।
कपड़े धोने का साबुन और चमड़े के जूते दे रहे एलर्जी, पढ़ें पूरी खबर
कुछ लोगों को कपड़े धोने में प्रयोग होने वाले डिटर्जेंट और साबुन से एलर्जी होती है।
कपड़े धोने का साबुन और चमड़े के जूते दे रहे एलर्जी, पढ़ें पूरी खबर
आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोगों को चेहरे की सुंदरता बढ़ाने वाले प्रोडक्ट्स से भी स्किन एलर्जी हो सकती है। चाहे वो लिपस्टिक हो, माश्चराइजर हो या फिर फेस पाउडर। इन चीजों में प्रयोग होने वाले केमिकल्स की वजह से ये समस्या हो रही है।