अदरक एक चमत्कारिक चीज है। इसे आप मसाला भी कह सकते हैं और घरेलू नुस्खों का सबसे बड़ा कारगर और असरकार हथियार। अदरक सर्दी खांसी से लेकर कई तरह की छोटी-मोटी बीमारियों में लाभदायक है। लेकिन क्या आपको पता है ग्लोइंग स्किन के लिए भी अदरक एक गजब की औषधि के रूप में काम करता है। दरअसल, अदरक में मौजूद कुछ एंटीऑक्सीडेंट उसे कुछ खास बनाते हैं। लिहाजा यह बीमारियों में तो काम आता है बल्कि खूबसूरती में भी निखार लाता है। जानिए कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल?
2 of 7
लहसुन अदरक
- फोटो : file photo
अदरक में 40 तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। बीमारियों के अलावा जब इसका इस्तेमाल स्किन के लिए किया जाता है तो इसके यही एंटीऑक्सीडेंट एंटी-एजिंग प्रोसेस को धीमा कर देते हैं। त्वचा के लिए इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको अदरक को पॉवडर के रूप में इस्तेमाल करना होग। इस पॉवडर में आपको समान मात्रा में शहद, चंदन पॉवडर और नींबू का रस मिलाना होगा और इसका पेस्ट बनाकर सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करना होगा जिससे चेहरे की त्वचा में कसावट और लचीलापन आएगा। आपको बता दें कि अदरक के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है जिससे त्वचा निखरती और और झुर्रियां दूर होती हैं। यही नहीं अदरक में मौजूद 40 से अधिक एंटी ऑक्सीडेंट कंपाउंड एंटी-एजिंग प्रोसेस को धीमा कर देते हैं। इससे त्वचा में कसावट व लचीलापन आता है, जिससे आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं।
जैसा की पहले कहा अदरक में 40 तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और अदरक के इन्हीं टीऑक्सीडेंट में स्किन-टोनिंग गुण होते हैं और इसी से स्किन में चमक आती है। यही नहीं इससे त्वचा से दाग-धब्बे और मुंहासे दूर होते हैं और कील मुंहासों की समस्या भी दूर होती है। स्किन की टोनिंग के लिए अदरक के रस को नींबू और शहद में मिलाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इसे दिन में दो से तीन बार लगा सकते हैं।
अदरक के रस को गुलाब जल और शहद के साथ मिलाकर स्किन पर लगाने से भी चेहरे पर चमक आती है। ऐसे ही किसी को हाइपरप्लगमेंटेशन और काले धब्बों की समस्या हो तो अदरक का टुकड़ा काटकर उस जगह पर लगाएं। इससे हाइपरप्लगमेंटेशन और काले धब्बों में बहुत राहत मिलेगी।
5 of 7
अदरक और आंवला
- फोटो : social media
त्वचा के साथ-साथ अदरक के तेल को सिर में लगाने से डैंड्रफ की समस्या में राहत मिलती है। यही नहीं यदि आप इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो बाल लंबे होते हैं और आल झड़ने की समस्या में राहत मिलती है।