फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ से पहले घर पर ऐसे करें पेडीक्योर और मैनीक्योर, बच जाएंगे पार्लर के पैसे

Thu, 02 Oct 2025 09:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 02 Oct 2025 09:57 AM IST
सार

Special Beauty Tips For Karwa Chauth 2025: चेहरे का ध्यान तो हर कोई रख लेता है। यहां हम आपको बताएंगे घर पर पेडीक्योर और मैनीक्योर करने का सही तरीका। ताकि आपके पैसे भी बच जाएं, और आप पाएं खिली-खिली त्वचा। 

विज्ञापन
Karwa chauth 2025 Special Beauty Tips Try pedicure and manicure at home
करवा चौथ से पहले घर पर ही ऐसे करें पेडीक्योर और मैनीक्योर - फोटो : अमर उजाला
Special Beauty Tips For Karwa Chauth 2025:  चेहरे की देखभाल तो हम सभी करते हैं, लेकिन हाथ और पैरों को भूल जाते हैं, जबकि हाथों और पैरों की सुंदरता भी उतनी ही जरूरी होती है। खासतौर पर जब बात हो करवा चौथ जैसे खास मौके की, तब तो खूबसूरत दिखना तो बनता है। इस दिन हर सुहागिन महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है और साज-संवर कर संपूर्ण रूप से तैयार होती है।


 इस साल करवा चौथ 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप पार्लर जाने से बचना चाहती हैं और बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही नर्म, साफ और चमकते हाथ-पैर पाना चाहती हैं, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही पेडीक्योर और मैनीक्योर करके पार्लर जैसा ग्लो पा सकती हैं। ये स्टेप-बाय-स्टेप आसान टिप्स न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारेंगे, बल्कि समय और पैसे दोनों की बचत भी करेंगे। 
Karwa chauth 2025 Special Beauty Tips Try pedicure and manicure at home
घर पर मैनीक्योर करने का तरीका - फोटो : Adobe stock
घर पर मैनीक्योर करने का तरीका

1. पहला स्टेप

घर पर मैनीक्योर करने के लिए सबसे पहले को रिमूवर की मदद से पुरानी लगी नेल पॉलिश को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद हाथों को कुछ देर के लिए गुनगुने पानी में डुबो कर रखें। इस पानी में थोड़ा सा शैंपू और एक चुटकी नमक डाल दें, ताकि ये नाखूनों को अच्छी तरह साफ कर पाए। दस मिनट के बाद नाखूनों को निकालकर नेल फाइलर से शेप दें। क्यूटिकल पुशर से धीरे-धीरे क्यूटिकल्स को पीछे धकेलें। इससे क्यूटिकल्स भी अच्छे से साफ हो जाएंगे। 

 
Karwa chauth 2025 Special Beauty Tips Try pedicure and manicure at home
घर पर मैनीक्योर करने का तरीका - फोटो : Adobe stock
2.  दूसरा स्टेप

मैनीक्योर के दूसरे स्टेप में आपको अपने हाथों पर स्क्रब करना है। इसके लिए घर पर बना स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर स्क्रब बनाने के लिए चीनी, शहद और नींबू का रस आपके काम आएगा। इन सभी चीजों को मिक्स करके हल्के हाथ से 5 मिनट तक रगड़ें। अब साफ पानी से धो लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa chauth 2025 Special Beauty Tips Try pedicure and manicure at home
घर पर मैनीक्योर करने का तरीका - फोटो : Adobe stock
3. तीसरा स्टेप

सबसे आखिरी स्टेप आता है हाथों को मॉइश्चराइज करने का, तो उसके लिए हाथों के लिए कोई भी क्रीम या बादाम तेल लगाएं। इसकी मदद से हाथों की हल्की मसाज करें। नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए नेलपॉलिश लगाएं। 
 
 
विज्ञापन
Karwa chauth 2025 Special Beauty Tips Try pedicure and manicure at home
घर पर पेडीक्योर करने का तरीका - फोटो : Adobe stock
घर पर पेडीक्योर करने का तरीका 

1. पहला स्टेप

मैनीक्योर की तरह पेडीक्योर में भी सबसे पहले पैरों को साफ करना है। उसके लिए पैरों को गुनगुने पानी में डुबो कर रखना है। इसके लिए इस टब में शैंपू, नमक, नींबू का रस और बेकिंग सोडा डालें। 15 मिनट पैरों को डुबे रहने के बाद प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर से एड़ियों और तलवों की डेड स्किन हटाएं। पैरों के नाखूनों को अच्छी तरह से साफ करें, क्योंकि ये गंदगी के ज्यादा संपर्क में आते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed