Kajal Side Effects: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काजल का इस्तेमाल सदियों से होता आया है। इसकी वजह से आंखें और भी ज्यादा बड़ी और खूबसूरत लगती हैं। यदि वजह है कि महिलाएं रोजाना में भी काजल का इस्तेमाल करती हैं। अब तो बाजारों में हर रंग का काजल उपलब्ध हो जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि काजल के नियमित इस्तेमाल से आपकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
दरअसल, यदि काजल का इस्तेमाल नियमित रूप से किया जा रहा है तब आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना इसकी वजह से आंखों से संबंधित परेशानियां आपको घेर सकती हैं। आइए बिना देर करते हुए आपको काजल से होने वाले नुकसानों के बारे में बताते हैं।
2 of 7
बढ़ जाता है इंफेक्शन और एलर्जी का खतरा
- फोटो : iStock
बढ़ जाता है इंफेक्शन और एलर्जी का खतरा
रोजाना इस्तेमाल से काजल में मौजूद केमिकल्स आंखों में जलन, खुजली और लालिमा पैदा कर सकते हैं। अगर आप गंदे या एक्सपायर्ड काजल का इस्तेमाल कर रही हैं तब तो बैक्टीरियल इंफेक्शन तक हो सकता है।
3 of 7
हो सकती है जलन
- फोटो : Adobe stock
हो सकती है जलन
कुछ काजल में मौजूद केमिकल्स आंखों में जलन और चुभन पैदा कर सकते हैं। दरअसल, मार्केट में मिलने वाले कई काजल में लेड (सीसा), कार्बन ब्लैक और पैराफिन जैसे हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
4 of 7
आंखों की नमी कम हो सकती है
- फोटो : Adobe stock
आंखों की नमी कम हो सकती है
रोजाना काजल लगाने से टीयर ग्लैंड्स प्रभावित हो सकते हैं, जिससे आंखें ड्राई हो सकती हैं। इससे आंखों में लुब्रिकेशन कम हो सकता है और जलन बढ़ सकती है। इसलिए यदि आपको काजल के इस्तेमाल से थोड़ी भी दिक्कत हो रही है तो इसका इस्तेमाल रोक दें।
5 of 7
बढ़ सकते हैं डार्क सर्कल
- फोटो : iStock
बढ़ सकते हैं डार्क सर्कल
लंबे समय तक काजल का इस्तेमाल करने से त्वचा पर असर पड़ता है और डार्क सर्कल्स बढ़ सकते हैं। काजल को सही तरीके से न हटाने पर आई बैग्स बनने लगते हैं। इसलिए यदि आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो काजल हटाने का सही तरीका भी आपको पता होना चाहिए।