{"_id":"689326ca2758bad11209d2ef","slug":"how-to-use-milk-on-face-in-hindi-chehre-par-kachcha-doodh-kaise-lagayein-2025-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care Tips: चेहरे को चमका सकता है कच्चा दूध, बस इस्तेमाल का सही तरीका जान लें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care Tips: चेहरे को चमका सकता है कच्चा दूध, बस इस्तेमाल का सही तरीका जान लें
Wed, 06 Aug 2025 03:45 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 06 Aug 2025 03:45 PM IST
सार
Skin Care Tips: यदि आप भी घर बैठे अपने चेहरे को चमकाना चाहती हैं तो कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। यहां इस लेख में हम आपको कच्चे दूध के इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
चेहरा दमकाने करने का सामान
- फोटो : Adobe stock
How To Use Milk On Face On Face: चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए बाजार में तमाम स्किन केयर प्रोडक्ट आते हैं। इनके इस्तेमाल से चेहरे को इंस्टेंट ग्लो मिलता है। पर, कई बार ये प्रोडक्ट त्वचा को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आज के समय में अभिनेत्रियों से लेकर आम लोग भी घरेलू नुस्खे आजमाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसी के चलते हम आज आपको बताएंगे कच्चे दूध का फायदा।
चेहरा दमकाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
चेहरा दमकाने का सामान
- 2-3 बड़े चम्मच कच्चा दूध
- 1 चम्मच बेसन
पैक बनाने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
पैक बनाने का तरीका
इसका पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कच्चा दूध लें। अब इसमें थोड़ा सा बेसन मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। ध्यान रखें कि ये पेस्ट एकदम से पतला न हो जाए। अगर पेस्ट पतला हो गया तो इसे चेहरे पर अप्लाई करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए थोड़ा गाढ़ा पेस्ट बनाएं और थोड़ी देर उसे ऐसे ही रहने दें, ताकि ये अच्छे से सेट हो जाएं।

इस्तेमाल का तरीका
- फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका
अब बारी आती है इस पैक को इस्तेमाल करने की तो उसके लिए सबसे पहले अपना चेहरा और गर्दन अच्छी तरह से धो लें। इसके लिए किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें। फेसवॉश इस्तेमाल करवे के बाद आपका चेहरा पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

अब एक ब्रश की मदद से मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। अब 15-20 मिनट तक सूखने दें। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद हल्के हाथों से चेहरे को थपथपाते हुए पोंछ लें। इसके बाद मॉइश्चराइज और टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।