{"_id":"684fb0cc8c573b24910c3a5d","slug":"how-to-use-jamun-seed-face-pack-at-home-for-glowing-skin-disprj-2025-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jamun Seed Face Pack: जामुन खाकर बीज न फेंकें, बनाएं फेस पैक और पाएं बेदाग निखरी त्वचा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Jamun Seed Face Pack: जामुन खाकर बीज न फेंकें, बनाएं फेस पैक और पाएं बेदाग निखरी त्वचा
Mon, 16 Jun 2025 11:44 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:44 AM IST
सार
How To Make Jamun Seed Face Pack: इस मौसम में बाजार में जामुन मिलने लगते हैं, जो कि सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसके बीजों को फेंकने की बजाय आप उससे फेस पैक तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
जामुन
- फोटो : Freepik
How To Make Jamun Seed Face Pack : गर्मी के मौसम में जामुन बाजार में बेहद कम दामों में मिलने लगते हैं। डॉक्टर्स का कहना होता है कि यदि इस मौसम में जामुन का सेवन किया जाए तो शरीर को काफी लाभ मिलते हैं। यही वजह है कि लोग जामुन खाकर उसके बीजों को फेंक देते हैं।
जामुन फेसपैक बनाने का सामान
- फोटो : Freepik
जामुन फेसपैक बनाने का सामान
- जामुन के सूखे बीज – 1 टेबलस्पून
- मुल्तानी मिट्टी – 1 टेबलस्पून
- गुलाब जल – 2-3 चम्मच (पेस्ट बनाने के लिए)
- नींबू का रस – 3-4 बूंद (यदि स्किन ऑयली है तो)
- शहद – ½ टीस्पून ( यदि स्किन ड्राई है तो)
जामुन फेसपैक बनाने की विधि
- फोटो : Freepik
विधि
जामुन के बीजों को हम सभी खाकर फेंक देते हैं, लेकिन आप उसकी जगह इसका फेक पैक तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले तो जामुन के बीजों को तेज धूप में सुखा लें। अब इन्हें सुखाने के बाद मिक्सी में एकदम बारीक पीस लें। अब इस पिसे हुए पाउडर में थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिक्स करें।

- फोटो : Freeepik.com
यदि आपकी स्किन ऑयली है तो नींबू का रस भी डाल देंं। वहीं अगर स्किन ड्राई है तो शहद डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे कम से कम 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसका असर आपको दो से तीन बार दिखने लगेगा।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Freepik
इन बातों का रखें ध्यान
यदि आप चेहरे पर जामुन के बीजों का फेसपैक इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि जामुन के बीजों को एकदम से बारीक पीसना है, वरना आपकी त्वचा छिल जाएगी। पैक बनाने के बाद सबसे पहले पैच टेस्ट कर लें।
यदि आप चेहरे पर जामुन के बीजों का फेसपैक इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि जामुन के बीजों को एकदम से बारीक पीसना है, वरना आपकी त्वचा छिल जाएगी। पैक बनाने के बाद सबसे पहले पैच टेस्ट कर लें।