फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jamun Seed Face Pack: जामुन खाकर बीज न फेंकें, बनाएं फेस पैक और पाएं बेदाग निखरी त्वचा

Mon, 16 Jun 2025 11:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 16 Jun 2025 11:44 AM IST
सार

How To Make Jamun Seed Face Pack: इस मौसम में बाजार में जामुन मिलने लगते हैं, जो कि सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसके बीजों को फेंकने की बजाय आप उससे फेस पैक तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
how to use jamun seed face pack at home for glowing skin disprj
जामुन - फोटो : Freepik
How To Make Jamun Seed Face Pack : गर्मी के मौसम में जामुन बाजार में बेहद कम दामों में मिलने लगते हैं। डॉक्टर्स का कहना होता है कि यदि इस मौसम में जामुन का सेवन किया जाए तो शरीर को काफी लाभ मिलते हैं। यही वजह है कि लोग जामुन खाकर उसके बीजों को फेंक देते हैं।


यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो जामुन के बीजों को फेंक देते हैं, तो ये खबर पढ़ें। यहां हम आपको बताएंगे कि जामुन के बीज किस तरह से आपकी स्किन को दाग-धब्बों से मुक्त बनाता है।

दरअसल,  जामुन के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल गुणों और विटामिन्स से युक्त होते हैं, इसलिए इससे बना फेस पैक चेहरे से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करता है। खास बात ये है कि इस पैक को बनाना काफी आसान है। तो चलिए आपको भी ये खास पैक बनाने की आसान विधि और इसके फायदे बताते हैं। 
how to use jamun seed face pack at home for glowing skin disprj
जामुन फेसपैक बनाने का सामान - फोटो : Freepik
जामुन फेसपैक बनाने का सामान
  •  जामुन के सूखे बीज – 1 टेबलस्पून 
  •  मुल्तानी मिट्टी – 1 टेबलस्पून
  •  गुलाब जल – 2-3 चम्मच (पेस्ट बनाने के लिए)
  • नींबू का रस – 3-4 बूंद (यदि स्किन ऑयली है तो)
  •  शहद – ½ टीस्पून ( यदि स्किन ड्राई है तो)

 
how to use jamun seed face pack at home for glowing skin disprj
जामुन फेसपैक बनाने की विधि - फोटो : Freepik
विधि

 जामुन के बीजों को हम सभी खाकर फेंक देते हैं, लेकिन आप उसकी जगह इसका फेक पैक तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले तो जामुन के बीजों को तेज धूप में सुखा लें। अब इन्हें सुखाने के बाद मिक्सी में एकदम बारीक पीस लें। अब इस पिसे हुए पाउडर में थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to use jamun seed face pack at home for glowing skin disprj
जामुन फेसपैक बनाने की विधि - फोटो : Freeepik.com
यदि आपकी स्किन ऑयली है तो नींबू का रस भी डाल देंं। वहीं अगर स्किन ड्राई है तो शहद डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे कम से कम 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसका असर आपको दो से तीन बार दिखने लगेगा। 

 
विज्ञापन
how to use jamun seed face pack at home for glowing skin disprj
इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Freepik
इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप चेहरे पर जामुन के बीजों का फेसपैक इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि जामुन के बीजों को एकदम से बारीक पीसना है, वरना आपकी त्वचा छिल जाएगी। पैक बनाने के बाद सबसे पहले पैच टेस्ट कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed