फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Select Perfect Parlor: कैसे लगाएं अच्छे पार्लर का पता ? चयन के समय रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 26 Dec 2024 05:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 26 Dec 2024 05:56 PM IST
सार

आज गली-गली में पार्लर और ब्यूटी क्लीनिक खुल गये हैं। ऐसे में अपने लिए यदि आपको अच्छा पार्लर बुक करना है तो कुछ बातों का ध्यान रखें।  

विज्ञापन
How To Select Perfect Parlor for skin care treatment
कैसे लगाएं अच्छे पार्लर का पता ? - फोटो : Adobe stock

How To Select Perfect Parlor: एक समय था जब शहरों में एक से दो या ज्यादा से ज्यादा तीन पार्लर ही होते हैं, जिन पर अच्छे से सीखा-सिखाया स्टाफ रहता है। पर, अब समय बदल गया है। आज के समय में हर गली-मोहल्ले में पार्लर खुल गए हैं। इन पार्लरों के एड के लिए शहरों में बड़े-बड़े होर्डिंग और विज्ञापन लगे रहते हैं। ये पार्लर अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए भी कई-कई ऑफर्स लेकर आते हैं। इसी लालच में आकर महिलाएं और पुरुष इनके झांसे में फंस जाते हैं।



यदि आप को भी अपने स्किन केयर ट्रीटमेंट के लिए कोई पार्लर बुक करना है या फिर यदि आपको मेकअप के लिए पार्लर बुक करना है तो फिर सोच समझ के पार्लर का चयन करें। यहां हम आपको अच्छा पार्लर बुक करने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आप भी किसी के झांसे में न आएं। 

How To Select Perfect Parlor for skin care treatment
अनुभव की जांच करें - फोटो : Freepik

अनुभव की जांच करें

पार्लर बुक करने से पहले हमेशा पार्लर की इमेज जानने के लिए ऑनलाइन रिव्यू पढ़ें और दोस्तों या परिवार से सुझाव लें।  यदि संभव हो तो पार्लर का अनुभव जानें यानी कि वो कितने साल से संचालन में है, इस बारे में पता लगाएं। 

How To Select Perfect Parlor for skin care treatment
सफाई देखें - फोटो : Adobe stock

सफाई देखें

कई बार पार्लर में काफी गंदगी होती है। इसलिए हमेशा पहले जाकर पार्लर की साफ-सफाई पर नजर डालें। पार्लर की स्वच्छता का ध्यान रखें। पार्लर की सफाई के साथ-साथ उसके उपकरण की सफाई पर ध्यान दें। सुनिश्चित करें कि वे हाईजीन प्रोटोकॉल का पालन करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Select Perfect Parlor for skin care treatment
प्रोफेशनल स्टाफ - फोटो : Adobe stock
प्रोफेशनल स्टाफ

पार्लर चाहे कितना भी अच्छा हो, यदि उसका स्टाफ अच्छा नहीं होगा, तो आपको परेशानी हो सकती है। कर्मचारियों के व्यवहार और उनके कौशल का निरीक्षण करें। उनसे उनकी योग्यता और अनुभव के बारे में पूछने में संकोच न करें।  यदि सब कुछ सही लगे, तभी पार्लर बुक करें। 


Winter Skin Care: सर्दी के मौसम में चेहरा चमकाएगा मक्के का आटा, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

विज्ञापन
How To Select Perfect Parlor for skin care treatment
सेवाओं के बारे में जानें - फोटो : Adobe stock

सेवाओं के बारे में जानें

पार्लर बुक करने से पहले देखें कि पार्लर में कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं। उनकी सेवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए छोटी सेवाओं (जैसे थ्रेडिंग या हेयरकट) से शुरुआत करें। यदि स्टाफ सही लग रहा है और चीजों की क्वालिटी सही तो बुक कर दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed