{"_id":"69088d4af027273eab0ddb09","slug":"how-to-remove-stretch-marks-after-delivery-stretch-marks-hatane-ke-gharelu-upay-2025-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How To Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स हटाने में काम आएंगे ये नुस्खे, गर्भावस्था के बाद आजमाकर देख लें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
How To Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स हटाने में काम आएंगे ये नुस्खे, गर्भावस्था के बाद आजमाकर देख लें
Mon, 03 Nov 2025 05:18 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:18 PM IST
सार
How To Remove Stretch Marks: गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव होते हैं। इनमें सबसे बड़ा है डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स का होना। यहां उसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्ट्रेच मार्क्स हटाने में काम आएंगे ये नुस्खे
- फोटो : अमर उजाला
How To Remove Stretch Marks: गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव आते हैं। इन बदलावों में सबसे बड़ी दिक्कत है स्ट्रेच मार्क्स का होना। दरअसल, बेबी की डिलीवरी के बाद पेट, जांघों, कमर पर बनने वाले ये निशान यानी कि स्ट्रेच मार्क्स कई बार आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं। इसकी वजह से बहुत सी महिलाएं फुल कपड़े पहनना शुरू कर देती हैं।
एलोवेरा
- फोटो : Freepik.com
1. एलोवेरा जेल
हर किसी भारतीय घर में एलोवेरा का पौधा तो होता ही है, तो बस ताजे एलोवेरा के पत्ते को लेकर उसे बीच से छील लें। अब इसे स्ट्रेच मार्क्स से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। अगर आपके यहां पौधाा नहीं है तो बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करें और देखें फर्क।

नारियल का तेल
- फोटो : freepik
2. नारियल का तेल
अब जब सर्दी का मौसम आ रहा है, तब तो नायिरल का तेल न सिर्फ आपके स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का काम करेगा, बल्कि इससे त्वचा की नमी की कमी भी पूरी होगी। इसके दिन में दो बार इस्तेमाल से स्किन की इलास्टिसिटी भी बढ़ती है।

कैस्टर ऑयल
- फोटो : Adobe stock
3. कैस्टर ऑयल
अगर आपके पास कैस्टर ऑयल यानी कि अरंडी का तेल उपलब्ध है तो उसे भी आप स्ट्रेच मार्क्स में लगा सकती हैं। दिन में एक बार खासकर रात में सोते समय इस तेल को हल्के हाथ से अपनी त्वचा पर अप्लाई करें कुछ ही दिन में आपको इसका असर दिखेगा।

ऑलिव ऑयल + विटामिन E ऑयल
- फोटो : Freepik.com
4. ऑलिव ऑयल + विटामिन E ऑयल
इन दोनों चीजों का मिश्रण आपके त्वचा पर आए स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने का काम करता है। इसके लिए एक छोटी बोतल में दोनों चीजों को मिक्स करके स्टोर करें। अब इस मिश्रण से रोजाना त्वचा पर मसाज करें। ये स्किन रिपेयर करने में मददगार है।