फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: मुंहासों से हैं परेशान तो एक बार ये नुस्खे आजमा कर देख लें, एक हफ्ते में मिलेगी राहत

Thu, 02 Jan 2025 02:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 02 Jan 2025 02:43 PM IST
सार

यदि आपके चेहरे पर भी बार-बार मुंहासे आते हैं तो आपका कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने की जरूरत है। यहां हम आपको इन घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
how to remove pimples with home remedy in hindi
मुंहासों से हैं परेशान तो एक बार ये नुस्खे आजमा कर देख लें - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips: मुंहासे त्वचा की एक ऐसी आम समस्या है, जो अक्सर किशोरावस्था में हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान, तनाव या त्वचा की देखभाल की गलत आदतों के कारण होती है। मुंहासे मुख्य रूप से चेहरे पर होते हैं, और यह आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे छोड़ सकते हैं।



अगर आप गलत स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं या त्वचा को ज्यादा रगड़ते हैं, तो यह मुंहासों का कारण बन सकता है। कभी-कभी, मुंहासे जेनेटिक कारणों से भी हो सकते हैं, यानी परिवार में किसी और को भी यह समस्या हो सकती है। मुंहासों की समस्या अस्थायी होती है, और सही देखभाल और उपचार से यह हल हो सकती है।

यदि आप भी इस परेशानी से काफी परेशान रहते हैं, तो हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से ये परेशानी कम हो सकती है। यदि मुंहासे बहुत गंभीर हैं और घर के उपायों से ठीक नहीं हो रहे, तो त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें।  

how to remove pimples with home remedy in hindi
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा जेल

यदि आपके चेहरे पर बार-बार मुंहासे निकल रहे हैं तो ताजा एलोवेरा जेल को मुंहासों पर लगाएं और 20-30 मिनट बाद धो लें। इसमें एंटीबैक्टीरियल और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो त्वचा को शांत करते हैं।  

how to remove pimples with home remedy in hindi
नीम की पत्तियां - फोटो : freepik

नीम की पत्तियां

यदि आपके घर के पास नीम का पेड़ है तो नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे मुंहासों पर लगाएं। नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है, जो बैक्टीरिया को खत्म करता है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to remove pimples with home remedy in hindi
शहद और दालचीनी का पेस्ट - फोटो : Adobe stock

शहद और दालचीनी का पेस्ट

1 चम्मच शहद में 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर मुंहासों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। दालचीनी और शहद स्किन को साफ करता है और मुंहासों को जल्दी सुखाता है।  

विज्ञापन
how to remove pimples with home remedy in hindi
हल्दी और चंदन का पेस्ट - फोटो : Adobe stock

हल्दी और चंदन का पेस्ट

हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और चंदन त्वचा को ठंडक देता है। ऐसे में आप हल्दी और चंदन पाउडर को गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं।  इससे भी आपको फायदा अवश्य मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed