फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remove Dark Spots Naturally: चेहरे के दाग-धब्बों को गायब करेंगे ये नुस्खे, हफ्ते भर में दिखेगा असर

Thu, 16 Oct 2025 09:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 16 Oct 2025 09:29 AM IST
सार

Remove Dark Spots Naturally: अगर आप प्राकृतिक रूप से चेहरे से दाग-धब्बों को हटाना चाहते हैं तो हमारे बताए नुस्खों को आजमाकर देख लें। 

विज्ञापन
how to remove dark spots from face at home in hindi
चेहरे के दाग-धब्बों को गायब करेंगे ये नुस्खे - फोटो : अमर उजाला
Remove Dark Spots Naturally:  चेहरे की सुंदरता हर किसी के लिए खास होती है, लेकिन दाग-धब्बे इस खूबसूरती को फीका कर देते हैं। धूप, प्रदूषण, हार्मोनल बदलाव या फिर पुराने मुंहासों के निशान चेहरे पर जिद्दी दाग-धब्बों का कारण बनते हैं। हालांकि इन दाग-धब्बों को हटाने के लिए बाजार में कई महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन इनका असर स्थायी नहीं होता और कई बार साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।


ऐसे में ये घरेलू नुस्खे न सिर्फ सस्ते होते हैं बल्कि प्राकृतिक भी होते हैं, जिनका असर हफ्ते भर में नजर आ सकता है। नींबू, एलोवेरा, हल्दी और शहद जैसे प्राकृतिक तत्व त्वचा की रंगत निखारने और दाग-धब्बे हटाने में बेहद कारगर हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और प्रभावशाली घरेलू नुस्खे, जो चेहरे की खोई हुई चमक वापस लाने में आपकी मदद करेंगे।
 
how to remove dark spots from face at home in hindi
पहला नुस्खा - फोटो : इंस्टाग्राम
 पहला नुस्खा

पहले नुस्खे के लिए सबसे पहले एक चम्मच नींबू का रस लें और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को दाग-धब्बों पर लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ें और फिर धो लें। ये नींबू ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है और शहद त्वचा को नमी देता है।

 
how to remove dark spots from face at home in hindi
दूसरा नुस्खा - फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा

इस दूसरे नुस्खे के इस्तेमाल के लिए ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालकर सीधे चेहरे पर लगाएं। रोज रात सोने से पहले लगाने से त्वचा खुद से ही हील होती है और दाग धब्बे हल्के होते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to remove dark spots from face at home in hindi
तीसरा नुस्खा - फोटो : freepik
तीसरा नुस्खा

इस तीसरे नुस्खे को आजमाने के लिए एक चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इसके बाद इसे पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें। ये मास्क भी आपके चेहरे की गंदगी और दाग-धब्बों को साफ करके त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है।

 
विज्ञापन
how to remove dark spots from face at home in hindi
चौथा नुस्खा - फोटो : इंस्टाग्राम
चौथा नुस्खा

चौथा नुस्खा ट्राई करना है तो उसके लिए एक चम्मच बेसन में कुछ बूंदें नींबू और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। हफ्ते में 2 बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करें और असर देखें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed