फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: गुलाब जल की मदद से घर पर बना सकते हैं ये स्किन केयर प्रोडक्ट, जानें इसका तरीका

Wed, 02 Aug 2023 11:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 02 Aug 2023 11:04 AM IST
सार

अगर आप गुलाब जल की मदद से घर पर ही कई स्किन केयर प्रोडक्ट बना सकती हैं। 

विज्ञापन
how to make skin care products at home with help of rose water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Skin Care: आजकल के समय जिस हिसाब से प्रदूषण बढ़ रहा है, उसी तरह से त्वचा संबंधी परेशानी भी काफी तेजी से बढ़ रही हैं। चाहे पिपंल्स की समस्या हो या फिर बेहद कम उम्र में एक्ने की परेशानी, इससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए हर कोई कई तरीके अपनाता है। बहुत से लोग तो पार्लर जाकर सही तरीके से स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं, तो कई लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं।



गुलाब जल एक ऐसा प्रोडक्ट है जो कई तरह की स्किन की परेशानियों को दूर करता है। आपको इससे बने प्रोडक्ट आसानी से बाजार में मिल जाते हैं, पर बहुत से लोगों को ये सूट नहीं करते हैं। क्या आप जानते हैं कि आप गुलाब जल की मदद से घर पर ही कई स्किन केयर प्रोडक्ट बना सकते हैं। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि आप किस तरह से घर पर स्किन केयर प्रोडक्ट बना सकते हैं। 

how to make skin care products at home with help of rose water
रोज - फोटो : Pixabay

गुलाब जल फेसपैक

गुलाब जल की मदद से बना फेसपैक त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे हर व्यक्ति को स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। इसे आप चाहें तो आसानी से घर पर बना सकते हैं। 

how to make skin care products at home with help of rose water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विधि

इसे बनाने के लिए गुलाब की पत्तियों को अच्छे से साफ कर लें और तीन से चार घंटे के लिए भिगो कर रख दें। भिगो कर रखने के बाद इसे मिक्सी में पीस लें और इसमें तीन चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को सबसे पहले 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और फिर इसका इस्तेमाल करें। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make skin care products at home with help of rose water
skin toner - फोटो : istock

गुलाब जल टोनर

त्वचा को फ्रेशनेस पहुंचाने के लिए गुलाब जल का टोनर बेहद काम आता है। आप घर पर ही गुलाब जल से आप टोनर बना सकती हैं। 

विज्ञापन
how to make skin care products at home with help of rose water
फेशियल टोनर
विधि

इसे बनाने के लिए बाजार से गुलाब जल खरीद सकती हैं। चाहें तो घर पर बने हुए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस के लिए आपको बस गुलाब जल में 1 कप फिल्टर पानी और एक पार्ट विच हेजल मिलाना है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed