फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Make Hair Gel: सिर्फ दस रुपये खर्च करके तैयार करें ये हेयर जेल, उलझे हुए बाल हो जाएंगे रेशम जैसे

Mon, 27 Oct 2025 03:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 27 Oct 2025 03:11 PM IST
सार

How To Make Hair Gel At Home: अगर आपके बाल भी घुंघराले हैं या फिर उलझे रहते हैं, तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको घर पर ही हेयर जेल बनाने का तरीका बताएंगे। 

विज्ञापन
how to make hair gel at home with flaxseed in hindi disprj
सिर्फ दस रुपये खर्च करके तैयार करें ये हेयर जेल - फोटो : Adobe stock
How To Make Hair Gel At Home:  अगर आपके बाल भी घुंघराले हैं या फिर हमेशा उलझे-उलझे रहते हैं तो अलसी के बीज आपके बेहद काम के हैं। दरअसल, अलसी के बीज न सिर्फ हेल्दी भोजन के लिए ही नहीं, बल्कि बालों की देखभाल में भी बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसे में बालों में अलसी के बीज से बने घरेलू हेयर जेल का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम, चमकदार बन सकते हैं।


बाजार में मिलने वाले हेयर जेल में अक्सर कैमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन अलसी के बीजों से बना ये हेयर जेल सिर्फ 10 रुपये में तैयार किया जा सकता है और इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता। प्राकृतिक तरीके से बालों की देखभाल करना चाहते हैं तो यह सरल और किफायती उपाय आपके लिए परफेक्ट है। ये जेल बालों को स्टाइल करने के साथ-साथ उन्हें पोषण भी देता है।
 
how to make hair gel at home with flaxseed in hindi disprj
अलसी का जेल बनाने का सामान - फोटो : istock
अलसी का जेल बनाने का सामान

इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ दो बड़े चम्मच अलसी की बीजों की और एक कप पानी की जरूरत पड़ेगी। 

 
how to make hair gel at home with flaxseed in hindi disprj
हेयर जेल बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
हेयर जेल बनाने की विधि

अलसी के बीजों से हेयर जेल बनाने के लिए सबसे पहले तो अलसी के बीज को पानी में 10–15 मिनट के लिए भिगो दें। कुछ देर बाद इसे गैस पर रखकर उबाल लें। उबालने से ये चिपचिपा सा होने लगेगा। जब बीज पानी में जेल जैसा हो जाए, तो इसे कुछ देर के लिए साइड में रख दें, ताकि ये ठंडा हो जाए। मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में अच्छी तरह ब्लेंड करें। ब्लैंड करने के बाद एक सूती कपड़े में रखकर इसे छान लें। छानने के बाद जो चिपचिपा पदार्थ निकला है, वही अलसी का जेल है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to make hair gel at home with flaxseed in hindi disprj
ऐसे करें उपयोग - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें उपयोग

इसका इस्तेमाल बेहद आसान है। इस जेल के इस्तेमाल के से पहले अपने बालों को धो लें। जब बाल हल्के गीले हों, तभी इसे अपने हाथों की मदद से इसे बालों के सिरों से लेकर स्कैल्प तक पर अप्लाई करें। बस बालों को अब ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आपके बाल न तो उलझेंगे और न ही बेजान दिखेंगे। 

 
विज्ञापन
how to make hair gel at home with flaxseed in hindi disprj
एक्सट्रा टिप - फोटो : Adobe stock
एक्सट्रा टिप

आप चाहें तो खुशबू और ज्यादा फायदे के लिए इसमें लैवेंडर या रोजमेरी का एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं। इसकी वजह से आपके बालों में खुशबू भी आने लगेगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed