फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How to Get Rid of Stretch Marks: गर्भावस्था के बाद पेट पर आ गए हैं स्ट्रेच मार्क्स तो इन उपायों से करें दूर

Mon, 19 May 2025 05:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 19 May 2025 05:10 PM IST
सार

How to Get Rid of Stretch Marks: गर्भावस्था के बाद पेट पर आ गए हैं स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह हटाना मुश्किल होता है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इन्हें हल्का किया जा सकता है। इस लेख में गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क्स कम करने के आसान घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
How to Get Rid of Stretch Marks on Belly After Pregnancy Check these Effective Remedies
स्ट्रेच मार्क्स कम करने के उपाय - फोटो : Adobe

How to Get Rid of Stretch Marks: जब त्वचा तेजी से खिंचती या सिकुड़ती है तो स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। आमतौर पर गर्भावस्था, वजन बढ़ने या कम होने के कारण शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। गर्भावस्था के बाद पेट, कमर, जांघों या स्तनों पर स्ट्रेच मार्क्स आना आम बात है। ये मार्क्स त्वचा के अत्यधिक खिंचाव के कारण होते हैं। हालांकि इन्हें पूरी तरह हटाना मुश्किल होता है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इन्हें हल्का किया जा सकता है। इस लेख में गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क्स कम करने के आसान घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं।



एलोवेरा जेल

एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह त्वचा को हील करने में मदद करता है। रोजाना ताजा एलोवेरा जेल को शरीर की उस जगह पर लगाएं जहां स्ट्रेच मार्क्स हों। 15 मिनट तक एलोवेरा जेल को लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।
 

How to Get Rid of Stretch Marks on Belly After Pregnancy Check these Effective Remedies
नारियल तेल - फोटो : Adobe stock

नारियल तेल और नींबू का रस

नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और नींबू का रस स्किन टोन को हल्का करता है। दोनों को मिलाकर मालिश करें और 20 मिनट बाद धो लें। त्वचा पर असर दिख सकता है।

How to Get Rid of Stretch Marks on Belly After Pregnancy Check these Effective Remedies
almond - फोटो : Adobe stock

बादाम का तेल

विटामिन E से भरपूर बादाम का तेल स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में असरदार है। रोजाना सोने से पहले हल्के हाथों से मालिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Get Rid of Stretch Marks on Belly After Pregnancy Check these Effective Remedies
आलू के फायदे - फोटो : Freepik
आलू का रस

आलू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती है जो स्ट्रेच मार्क्स को हल्का कर सकती है। कटे हुए आलू को मार्क्स पर रगड़ें और 10 मिनट बाद धो लें।
 
विज्ञापन
How to Get Rid of Stretch Marks on Belly After Pregnancy Check these Effective Remedies
Rose Water - फोटो : Adobe stock

ग्लिसरीन और गुलाब जल

ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर स्किन पर लगाने से त्वचा कोमल बनती है और निशान कम दिखते हैं। फटी एड़ियों के लिए भी यह फायदेमंद होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed