फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care In Pollution: वायु प्रदूषण के बीच ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

Mon, 02 Dec 2024 01:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 02 Dec 2024 01:52 PM IST
सार

वायु प्रदूषण के प्रभाव से त्वचा पर कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं। 

विज्ञापन
how to do Skin Care In delhi NCR Pollution in hindi
वायु प्रदूषण के बीच ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान - फोटो : Adobe stock

Skin Care In Pollution: सर्दियों की शुरुआत से ही वायु प्रदूषण ने लोगों की हालत खराब कर रखी है। इसकी वजह से लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से लोगों की फेफड़ों और किडनी पर काफी खराब असर पड़ रहा हैं।



शरीर के आंतरिक अंगों के अलावा अब प्रदूषण का असर त्वचा पर भी देखने को मिल रहा है। प्रदूषण की वजह से लोगों की त्वचा रूखी और बेजान हो जा रही है। ऐसे में इस समय त्वचा का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां हम आपको सही तरह से प्रदूषण में स्किन केयर करना बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपनी त्वचा का सही से ध्यान रख पाएं। 

how to do Skin Care In delhi NCR Pollution in hindi
त्वचा की सफाई का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

त्वचा की सफाई का रखें ध्यान

दिनभर की धूल और प्रदूषण को हटाने के लिए दिन में कम से कम दो बार प्राकृतिक फेसवाश से चेहरे को धोएं। यह त्वचा को ताजगी देता है और प्रदूषण के कारण होने वाले नुकसान को कम करता है। ध्यान रखें कि आपका फेसवॉश स्किन टाइप के हिसाब से ही होना चाहिए, वरना ये आपकी परेशानी बढ़ा देगा। 

how to do Skin Care In delhi NCR Pollution in hindi
skin care - फोटो : Adobe stock

मॉइश्चराइज रखें

बढ़ते प्रदूषण की वजह से त्वचा पर जलन और सूखापन हो सकता है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए आपको एक अच्छे मॉइश्चराइजर का उपयोग का उपयोग करना चाहिए। दिन के साथ-साथ रात में नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा ज्यादा खिली-खिली रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to do Skin Care In delhi NCR Pollution in hindi
स्क्रब करें - फोटो : Adobe stock

स्क्रब करें

हफ्ते में कम से कम दो बार अपनी त्वचा को स्क्रब करें। वैसे तो बाजार में आपको कई तरह के स्क्रब मिल जाते हैं, लेकिन चाहें तो घरेलू स्क्रब बनाकर उसका उपयोग करें। स्क्रब से आपकी त्वचा अंदर तक साफ हो जाएगी, जोकि प्रदूषण के समय काफी जरूरी है। 

विज्ञापन
how to do Skin Care In delhi NCR Pollution in hindi
फेस मास्क का उपयोग - फोटो : Freepik

फेस मास्क का उपयोग

इस परेशानी से बचने के लिए आपको मिट्टी के मास्क, शहद और ऑलिव ऑयल जैसे प्राकृतिक तत्वों से बने फेस मास्क का उपयोग करना है। ये त्वचा को गहरी सफाई और पोषण प्रदान करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed