फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Menicure At Home: घर में मेनीक्योर करना है तो इस चीज का करें इस्तेमाल, हाथ हो जाएंगे नर्म

Mon, 29 Aug 2022 04:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 29 Aug 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
How To Do Manicure At Home With Natural Ingredients Know Procedure In Hindi
manicure at home - फोटो : instagram

चेहरे की त्वचा को तो हर कोई ख्याल रखता है। लेकिन इसके साथ ही हाथों और पैरों की भी देखभाल बेहद जरूरी है। जिससे कि उनकी रंगत फीकी ना पड़े। कई बार हाथों की देखभाल के बगैर वो काफी भद्दे से दिखने लगते हैं। लेकिन अगर आपके पास पार्लर जाकर मेनीक्योर कराने का समय नहीं है तो घर में रखी इन चीजों की मदद से हाथों की त्वचा को चमकाएं। तो चलिए जानें कौन सा वो छोटा सा घरेलू नुस्खा है जो हाथों और पैरों की त्वचा को चमकाने में मदद करता है। 

How To Do Manicure At Home With Natural Ingredients Know Procedure In Hindi
दही - फोटो : अमर उजाला
बनाएं नेचुरल स्क्रब

दही और कॉफी दोनों ही त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं। दही जहां त्वचा को नेचुरल मॉइश्चराइज करने का काम करता है। तो वहीं कॉफी से डेड स्किन दूर होती है। चेहरे पर कई सारे फेसपैक बनाने के लिए दही को प्रयोग किया जाता है। इसलिए दही और कॉफी से बना स्क्रब हाथों की गंदगी को अच्छे तरीके से साफ करेगा। 

How To Do Manicure At Home With Natural Ingredients Know Procedure In Hindi
coffee - फोटो : social media

कॉफी धूप से होने वाली टैनिंग को भी खत्म करता है। नेचुरल स्क्रब बनाने के लिए किसी कटोरी में दही लें। फिर इसमे कॉफी पाउडर डालकर मिक्स करें। फिर इस मिक्सचर में पांच से छह बूंद नींबू के रस की डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर रख लें। बस तैयार हो गया नेचुरल स्क्रब।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Do Manicure At Home With Natural Ingredients Know Procedure In Hindi
manicure at home - फोटो : pixabay

अब हाथों को घर में ही मेनीक्योर करने के लिए सबसे पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर इस बने हुए नेचुरल स्क्रब को हाथों पर लगाकर छोड़ दें। करीब बीस मिनट बाद हल्के हाथों से इसे मसाज करते हुए साफ करें। पूरी तरह से साफ करने के लिए गुनगुने पानी में कॉटन को डुबोकर उससे हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस स्क्रब को हाथों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How To Do Manicure At Home With Natural Ingredients Know Procedure In Hindi
manicure at home - फोटो : instagram

दही नाखूनों पर जमा गंदगी को भी अच्छे से साफ कर देती है। इस नेचुरल स्क्रब को लगाने के लिए भी मेनीक्योर के स्टेप को फॉलो करने से बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। मेनीक्योर करने से पहले अपने नाखूनों पर लगी नेलपॉलिश को छुड़ाकर साफ कर लें। साथ में नाखूनों को भी सही शेप दे लें। जिससे कि ये देखने में खूबसूरत लगें। साथ में स्क्रब से साफ करने के बाद हाथों को हल्के गुनगुने पानी में डुबोकर तौलिए से अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर देखें कैसे हाथों की त्वचा चमकेगी और मुलायम हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed