फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें न्यूड लिपस्टिक, जानें इसका सही तरीका

Mon, 29 May 2023 10:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 29 May 2023 10:19 AM IST
सार

क्या आप जानती हैं कि न्यूड लिपस्टिक चुनते वक्त भी आपको अपनी स्किन टोन का ध्यान रखना पड़ता है। इसी के बाद आपको अपने हिसाब से लिपस्टिक का परफेक्ट शेड मिलेगा। 

विज्ञापन
How to Choose Lipstick According to Skin Tone Know Full Guide in Hindi
lipstick - फोटो : istock

Beauty Tips: लिपस्टिक हर महिला के मेकअप का अहम हिस्सा होती है। घर से निकलते वक्त कोई महिला मेकअप करे या ना करे पर वो कभी लिपस्टिक लगाना नहीं भूलती। आज के समय में कई तरह के टेक्सचर में लिपस्टिक आती हैं। किसी तो वेलवेट फिनिश लिपस्टिक पसंद होती है तो किसी को लिक्विड या फिर क्रीमी टेक्सचर की लिपस्टिक। एक समय था, जब महिलाएं लाल रंग की लिपस्टिक को ज्यादा महत्व देती थीं। पर, अब समय बदल गया है।



अब चाहे यंग लड़कियां हों या फिर महिलाएं, हर कोई न्यूड शेड को इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करता है। न्यूड में कई तरह के शेड आते हैं। क्या आप जानती हैं कि न्यूड लिपस्टिक चुनते वक्त भी आपको अपनी स्किन अंडरटोन का ध्यान रखना पड़ता है। इसी के बाद आपको अपने हिसाब से लिपस्टिक का परफेक्ट शेड मिलेगा। अपनी स्किन के हिसाब से इसका चयन करना काफी आसान होता है। आज के लेख में हम आपको आपकी स्किन टोन के हिसाब से न्यूड शेड चुनने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी अपनी पसंद का शेड चुन सकें। 

How to Choose Lipstick According to Skin Tone Know Full Guide in Hindi
lipstick - फोटो : istock

लिपस्टिक चुनने के पहले जानें ये 

लिपस्टिक के चयन से पहले आपको अपने स्किन अंडरटोन के बारे में जानना काफी जरूरी है। इसलिए सबसे पहले ये जान लें कि वार्म अंडरटोन, कूल अंडरटोन और न्यूट्रल अंडरटोन क्या होता है।

वार्म : अगर आपकी स्किन अंडरटोन में थोड़ा गोल्ड वाला पीलापन है, तो इसे वार्म अंडरटोन माना जाता है।

कूल : अगर आपकी स्किन में ब्लू, गुलाबी या लाल रंगत है तो इसे कूल अंडरटोन माना जाता है।

न्यूट्रल : नूट्रल अंडरटोन का मतलब होता है वार्म और कूल अंडरटोन्स दोनों के मिश्रण वाली स्किन या फिर बेस स्किन टोन जैसी ही समान अंडर टोन को भी इस श्रेणी में रखा जा सकता है।

 

How to Choose Lipstick According to Skin Tone Know Full Guide in Hindi
Lipstick - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

ये रहेगा परफेक्ट रंग

अब आपको बताते हैं कि कैसी स्किन अंडरटोन वालों को कैसे रंग की लिपस्टिक चुननी चाहिए। अगर आपकी स्किन अंडरटोन वार्म है तो  यलो, पीची या गोल्डन शेड्स आपके लिए परफेक्ट हैं। अगर आपकी स्किन अंडरटोन कूल है तो पिंक, रेड या बलू शेड सही होते हैं। न्यूट्रल अंडरटोन वाली महिलाओं के लिए पीच-कैरेमल लाइट ब्राउन रंग की लिपस्टिक बेस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Choose Lipstick According to Skin Tone Know Full Guide in Hindi
Lipstick

स्किन टोन के हिसाब से भी ले सकते हैं लिपस्टिक

अगर आपकी स्किनटोन फेयर है तो आप पर पिंक और पीची न्यूड्स काफी अच्छा लगेगा। अगर आपकी स्किन टोन मीडियम है तो आप बेज या ब्राउन न्यूड्स चुन सकते हैं। वहीं अगर आपकी स्किन टोन डीप है तो आप ब्राउन या डीपर न्यूड शेड्स को चुन सकते हैं।

विज्ञापन
How to Choose Lipstick According to Skin Tone Know Full Guide in Hindi
lipstick - फोटो : insatgram

हर रंग कर सकती हैं ट्राई 

अगर आप एक्सपेरिमेंट करने से घबराती नहीं हैं तो किसी भी रंग को ट्राई कर सकती हैं। हो सकता है कि स्किनटोन से हटकर भी कोई लिपस्टिक आपके ऊपर अच्छी लगे। मेकअप आर्टिस्ट या ब्यूटी एक्सपर्ट्स से सलाह लेने से ना घबराएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed