फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Buy Perfect Facewash: चाहिए दमकती त्वचा तो फेसवॉश खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 14 Jan 2025 04:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 14 Jan 2025 04:21 PM IST
सार

 गलत फेसवॉश चुनने से त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे रूखापन, ऑयलीनेस, या पिंपल्स बढ़ सकती हैं। यहां कुछ महत्वपूर्ण बातें दी गई हैं, जिन्हें फेसवॉश खरीदते समय ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन
How To Buy Perfect Facewash for daily routine
फेसवॉश खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

How To Buy Perfect Face wash: कौन नहीं चाहता कि उसकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहे, या फिर दमकती रहे। दमकती त्वचा के लिए ज्यादातर लोग महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट कराने के लिए पार्लर जाते हैं। जिनके पास पार्लर जाने का समय नहीं होता है, वो घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं।



चेहरे को चमकाने में फेसवॉश का भी काफी हाथ होता है। यदि सही तरह से सही फेसवॉश को चेहरे पर इस्तेमाल किया जाए तो ये चेहरे पर काफी फायदा पहुंचता है। पर, अक्सर लोग फेसवॉश खरीदते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से चेहरा चमकने की जगह खराब दिखने लगता है। इसी को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको फेसवॉश खरीदते समय रखना चाहिए। 

How To Buy Perfect Facewash for daily routine
स्किन टाइप का ध्यान दें - फोटो : Adobe stock

स्किन टाइप का ध्यान दें

यदि आपकी ऑयली त्वचा है तो सैलिसिलिक एसिड, टी ट्री ऑयल या चारकोल युक्त फेसवॉश चुनें, जो अतिरिक्त तेल और गंदगी को साफ करता है। रूखी त्वचा वाले लोग हाइड्रेटिंग फेसवॉश चुनें जिसमें एलोवेरा, ग्लिसरीन, या हायल्यूरोनिक एसिड हो। संवेदनशील त्वचा फ्रेगरेंस-फ्री और हल्के तत्वों वाले फेसवॉश का चयन करें, जिसमें एलोवेरा या कैलेंडुला हो।
 

How To Buy Perfect Facewash for daily routine
तत्वों पर दें ध्यान - फोटो : Adobe stock

तत्वों पर दें ध्यान

फेसवॉश के इस्तेमाल के समय ध्यान रखें कि इसमें एलोवेरा, विटामिन सी, ग्रीन टी, ग्लिसरीन, सैलिसिलिक एसिड, या नायसिनामाइड जैसे तत्व होने चाहिए। कभी भी ऐसा फेसवॉश ना लें, जिसमें सल्फेट्स, पाराबेंस, हार्श केमिकल्स, और आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस जैसे तत्व हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Buy Perfect Facewash for daily routine
चेहरे की समस्या को दें प्राथमिकता - फोटो : Adobe stock

चेहरे की समस्या को दें प्राथमिकता

यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स या एक्ने की समस्या है तो सैलिसिलिक एसिड या बेंजॉइल पेरोक्साइड वाले फेसवॉश का उपयोग करें। डार्क स्पॉट्स से परेशान लोगों को विटामिन सी युक्त फेसवॉश चुनना चाहिए। चेहरे पर टैनिंग हो गई है तो मुल्तानी मिट्टी, पपीता, या चारकोल युक्त फेसवॉश लें। चेहरा अत्यंत ड्राई है तो हायल्यूरोनिक एसिड और विटामिन ई वाले फेसवॉश का इस्तेमाल करें।  

विज्ञापन
How To Buy Perfect Facewash for daily routine
टाइप का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
टाइप का रखें ध्यान

जेल-बेस्ड फेसवॉश ऑयली और कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए अच्छा है। क्रीम-बेस्ड फेसवॉश ड्राई और सेंसिटिव त्वचा के लिए उपयुक्त है। वहीं फोम-बेस्ड फेसवॉश ऑयली त्वचा के लिए परफेक्ट है, क्योंकि यह अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है।  
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed