फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bathing Tips: गर्म पानी से नहाना शुरू कर दिया है तो जरूर पढ़ें ये खबर, जानें त्वचा पर इसके फायदे और नुकसान

Tue, 28 Oct 2025 03:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 28 Oct 2025 03:17 PM IST
सार

Winter Bathing Tips: अक्तूबर के महीने का आखिर चल रहा है। ऐसे में सर्दी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तो अगर आपने भी गर्म पानी से नहाना शुरू कर दिया है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

विज्ञापन
hot water shower is good or bad for skin in winter
गर्म पानी से नहाना शुरू कर दिया है तो जरूर पढ़ें ये खबर - फोटो : Adobe stock
Winter Bathing Tips: अक्तूबर का महीना चल रहा है। ऐसे में धीरे-धीरे सर्दी भी पड़ने लगी है। सर्दी के मौसम में सुबह के समय नहाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी के चलते इस मौसम में गर्म पानी से नहाना लोगों की आदत बन जाता है। ठंडी हवा और ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाने से शरीर को आराम और गर्मी मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके त्वचा पर भी कई फायदे और नुकसान हो सकते हैं?


तो अगर आपने गर्म पानी से नहाना शुरू कर दिया है तो ये लेख आपके काम का है। इस लेख में हम आपको गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान के बारे में पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप अपनी स्किन और हेल्थ दोनों का ख्याल रख सकें। 
 
hot water shower is good or bad for skin in winter
पहले जान लें इसके फायदे - फोटो : Adobe stock
पहले जान लें इसके फायदे

1. खुल जाते हैं पोर्स

त्वचा के पोर्स यानी कि रोमछिद्रों को खोलना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप अगर अभी से गर्म पानी से नहाने लगे हैं तो आपकी त्वचा के पोर्स धीरे-धीरे खुल जाते हैं। इस कारण त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को प्रभावी ढंग से साफ करने में मदद मिलती है।

 
hot water shower is good or bad for skin in winter
पहले जान लें इसके फायदे - फोटो : Adobe stock
2. पीएच संतुलन होता है मैंटेन

अगर आप अभी से गर्म पानी से नहाने लगे हैं तो इसका फायदा एक ये भी है कि इससे आपकी स्किन का पीएच लेवल मैंटेन होता है। त्वचा का पीएच लेवल अगर मैंटेन रहे तो इससे स्किन खुद को जल्दी हील करती है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hot water shower is good or bad for skin in winter
जान लें नुकसान - फोटो : Adobe stock
जान लें नुकसान

1. स्किन होगी ड्राई

अभी ज्यादा ठंड नहीं पड़ रही है, ऐसे में अगर आप अभी से ठंडे पानी से नहाना शुरू कर देंगे तो इससे आपकी त्वचा रूखी और डिहाइड्रेटेड हो सकती है। कई बार तो ये रूखापन इस कदर बढ़ जाता है कि कोई बॉडी लोशन भी इसपर असर नही करता। 
विज्ञापन
hot water shower is good or bad for skin in winter
जान लें नुकसान - फोटो : Adobe stock
2. हो सकती है खुजली

जब स्किन का रूखापन काफी बढ़ जाता है तो त्वचा पर खुजली होना बेहद आम है। ऐसा खासतौर पर तब होता है, जब स्किन में नमी की कमी हो जाती है। ये दिक्कत संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए ज्यादा बड़ी होती है।  



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed