{"_id":"5e7add388ebc3e76925031b5","slug":"homemade-ubtan-for-instant-glow-in-face","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में पार्लर बंद है तो न हों परेशान, घर बैठे इस तरह से मिल सकता है गोरा निखार","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
लॉकडाउन में पार्लर बंद है तो न हों परेशान, घर बैठे इस तरह से मिल सकता है गोरा निखार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन की वजह से हर कोई घर के अंदर है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन महिलाओं के लिए हैं जो हर महीने पार्लर में फेशियल करवाती हैं। हालांकि इन महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर पर भी पार्लर जैसा गोरा निखार और दमकती त्वचा मिल सकती है। बस इसके लिए घर पर रखी इन चीजों का इस्तेमाल करना है। या यूं कहें कि इन साधारण से उबटन से भी आपको पार्लर जैसी दमकती त्वचा मिलेगी और वो भी बिना केमिकल के। तो चलिए जानें कौन से वो साधारण नुस्खे हैं जो दिलाएंगे पार्लर जैसा निखार।
2 of 5
अगर दाग-धब्बे और एंटी रिंकल फेस मास्क लेने की आदत है तो इसका घर पर सबसे बढ़िया उपाय है बादाम। बादाम को पीस कर उसका पाउडर बना लें। अब दो चम्मच पाउडर को एक चम्मच शहद और नींबू के रस में मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। जब ये हल्का सूखने लगे तो इससे मसाज करिए। थोड़ी देर बाद चेहरे को पानी से धो लें। ये उबटन चेहरे के दाग-धब्बे को मिटाने में बहुत कारगर है।
3 of 5
- फोटो : social media
नवरात्रि का समय है घर में बहुत सारे गुलाब के फूल होंगे। इन गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को पीस कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दूध में मिलाकर चेहरे पर लगा लें। बल्कि इस उबटन को शरीर के अन्य हिस्सों में भी लगा लें। नहाने से पहले लगाने के एक घंटे बाद नहा लें। त्वचा में निखार कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अगर पार्लर जैसा इंस्टेट निखार चाहिए तो ओटमील में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये चेहरे पर सूख जाए तो गुलाबजल की मदद से इसे हल्का गीला कर हाथों से मसाज करिए। जब ये धीरे-धीरे छूट जाए तो पानी से अच्छे से साफ कर लीजिए। चेहरे पर तुरंत ही फर्क नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
चेहरे पर खुरदुरापन या सख्त त्वचा लगने लगी है तो रोजाना शहद में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद गर्म पानी से चेहरा साफ कर लें। कुछ ही दिनों में त्वचा का खुरदुरापन जाता रहेगा और नर्म और मुलायम चेहरा हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।