फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेल रिमूवर हो गया खत्म तो नहीं होगी टेंशन, अब इस आसान से तरीके से घर पर बना सकते हैं

Mon, 16 Mar 2020 09:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 16 Mar 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
homemade nailpolish remover ingredients

पार्टी में जाने के लिए पूरा तैयार हो जाती हैं तब हाथों में लगी आधी छूटी हुई नेलपॉलिश को देखकर इसे लगाने का मन करता है। लेकिन सारी प्लानिंग पर तब पानी फिर जाता है जब नेलपेंट को छुटाने के लिए नेल रिमूवर उठाती हैं और उसकी शीशी खाली नजर आती है। अगर इस तरह की परिस्थिति से आप भी दो चार हो चुकी हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं घर पर नेल पॉलिश रिमूवर बनाने का साधारण सा तरीका। इसकी मदद से बनी नेलपॉलिश जल्दी खत्म नहीं होगी और आप जब चाहे इसका इस्तेमाल भी कर सकेंगी। तो चलिए जानें नेल पॉलिश रिमूवर बनाने की विधि।


 
homemade nailpolish remover ingredients

दरअसल, नेल पॉलिश रिमूवर में एसीटोन नामक एक सॉल्वेंट केमिकल होता है, जो इसे पतला करने का काम करता है। हालांकि लंबे समय तक इस केमिकल के संपर्क में रहने से सिरदर्द और दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं और सांस लेने की समस्या पैदा हो सकती है। यही नहीं इससे मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ सकता है। यही नहीं इससे नाखून का रंग भी पीला पड़ने लगता है, जो लंबे समय तक ठीक नहीं होता।



 
homemade nailpolish remover ingredients
नेल पेंट घर पर बनाने की विधि

एक छोटा चम्मच नींबू का रस, तीन छोटा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, कॉटन बॉल। एक कटोरी ले और उसमें नींबू का रस और एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। अब एक चम्मच की मदद से सारी चीजों को मिला लें। जब नेलपॉलिश छुड़ानी हो तो इसे बना लें और इसमें अपनी उंगली को घोल में डालें। 30 से 40 सेकंड तक इसी में डुबो कर रखें। जब नाखून के ऊपर से नेलपेंट की परत निकलने लगे तो इसे रूई की मदद से घिसकर छुड़ाना शुरू कर दें।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
homemade nailpolish remover ingredients

नेलपेंट लगाने के बाद कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार नेल पॉलिश सूखने में देर लगती है जिसकी वजह से वो बिगड़ भी जाती है। इसे जल्दी से सूखाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। नेलपॉलिश लगाने के बाद अगर आप ठंडे पानी में नाखूनों को डुबो देंगी तो नेलपॉलिश जल्दी ही सूख जाएगी। ये तरीका बिल्कुल शानदार और आजमाया हुआ है। 



 
विज्ञापन
homemade nailpolish remover ingredients
लंबे समय तक हाथों पर नेलपॉलिश को टिकाना है तो इसके लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। जैसे नाखूनों के शेप को सही लुक देने के बाद आप एक ट्रांसपेरेंट बेस कोट लगाएं। ट्रांसपेरेंट नेल पेंट को नाखूनों के मिड प्वाइंट से लगाएं। इसके बाद नाखूनों के दोनों हिस्सों पर लगाएं। ध्यान रखें नेल पेंट अच्छे ब्रांड का ही इस्तेमाल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed