Face Pack For Bride To Be: शादी के मौके पर हर दुल्हन चाहती है कि उसका चेहरा दमकता हुआ, चमकदार और स्वस्थ दिखे। इसके लिए केवल मेकअप ही काफी नहीं होता, बल्कि स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं तो घरेलू फेसपैक के इस्तेमाल से स्किन को चमका सकती हैं।
{"_id":"690daecf2e90fbcac90e3002","slug":"homemade-face-pack-for-bride-to-be-in-hindi-disprj-2025-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bridal Beauty Tips: हर दुल्हन के चेहरे को चांद सा चमका देंगे ये फेस-पैक, स्किन टाइप के अनुसार करें इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Bridal Beauty Tips: हर दुल्हन के चेहरे को चांद सा चमका देंगे ये फेस-पैक, स्किन टाइप के अनुसार करें इस्तेमाल
Fri, 07 Nov 2025 03:47 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 07 Nov 2025 03:47 PM IST
सार
Face Pack For Bride To Be: अगर आपकी शादी भी पक्की हो गई है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में जानकारी देंगे, जिनके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।
विज्ञापन
हर दुल्हन के चेहरे को चांद सा चमका देंगे ये फेस-पैक
- फोटो : अमर उजाला
ऑयली स्किन के लिए
- फोटो : Adobe stock
1. ऑयली स्किन के लिए
अगर आपकी त्वचा तैलीय यानी कि ऑयली है तो आपको ऐसे फेसपैक की जरूरत है, जो चेहरे के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है। इसके लिए आप थोड़े से बेसन में दही मिक्स करके उसका इस्तेमाल फेस पैक की तरह कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे के मुंहासे भी कम होते हैं।

ड्राई स्किन के लिए
- फोटो : इंस्टाग्राम
2. ड्राई स्किन के लिए
अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो आपको ऐसे फेसपैक की जरूरत है, जो आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करे। इसके लिए आप शहद और एवोकाडो का फेसपैक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो एवोकाडो को छीलकर उसे मैश कर लें। अब इसमें शहद मिक्स करके फेसपैक तैयार करें। ये चेहरे को मॉइश्चराइज करता है और नमी देता है।

सेंसिटिव स्किन के लिए
- फोटो : Adobe stock
3. सेंसिटिव स्किन के लिए
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है यानी कि सेंसिटिव है तो आपको ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसी स्किन पर दिक्कतें काफी जल्दी होती हैं। ऐसे में आप एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिक्स करके उससे फेसपैक तैयार करें। इन दोनों चीजों से बना फेसपैक त्वचा को शांत करता है और लालिमा कम करता है। अगर आपकी स्किन पर जलन है तो ये पैक उसे भी ठीक करता है।

सामान्य स्किन के लिए
- फोटो : freepik
4. सामान्य स्किन के लिए
अगर आपकी स्किन नॉर्मल है तो आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों की त्वचा न तो ड्राई होती है और न ही ऑयली। ऐसे में आप दही, शहद और हल्दी को मिक्स करके इसका इस्तेमाल बतौर फेसपैक कर सकते हैं। ये आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।