फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dandruff Removal Tips: बारिश के पानी से सिर में हो गई है खुजली और डैंड्रफ? जानिए इसका सबसे आसान समाधान

Wed, 20 Aug 2025 11:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 20 Aug 2025 11:41 AM IST
सार

Dandruff Removal Tips: यदि बारिश के पानी में भीगने के बाद आपके सिर पर भी रूसी जमा हो रही है, तो हमारा बताया नुस्खा अवश्य ट्राई करें। 

विज्ञापन
home remedy for remove dandruff in hindi dandruff kaise hatayein
बारिश के पानी से सिर में होने लगा है डैंड्रफ तो क्या करें ? - फोटो : Adobe stock
Dandruff Removal Tips: बारिश का मौसम चल रहा है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश में भीगने के बाद जिस तरह से स्किन पर खुजली होने लगती है, ठीक उसी तरह से बालों से संबंधित दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। कई लोग बारिश में भीगने के बाद रूसी यानी कि डैंड्रफ से भी परेशान रहते हैं।


अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे एक ऐसे नुस्खे के बारे में, जिसकी वजह से आपके स्कैल्प की अच्छी तरह से सफाई हो जाएगी। दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे हेयर मास्क की, जो आपके सिर से रूसी की छुट्टी कर देगा। 
home remedy for remove dandruff in hindi dandruff kaise hatayein
हेयर मास्क बनाने का सामान - फोटो : freepik.com
हेयर मास्क बनाने का सामान
  • नीम की पत्तियां – 10–15
  •  दही – 2 टेबलस्पून
  •  नींबू का रस – 1 टीस्पून
  •  टी ट्री ऑयल – 2–3 बूंद 

 
home remedy for remove dandruff in hindi dandruff kaise hatayein
विधि - फोटो : freepik.com
विधि

इस नुस्खे को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले तो सभी सामानों को निकालकर एक साइड में रख लें। अब सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा पानी लेकर उसमें नीम की पत्तियों को डालकर उबाल लें। पत्तियों को उबालने के बाद इसका पेस्ट बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedy for remove dandruff in hindi dandruff kaise hatayein
विधि - फोटो : freepik
अब नीम के पेस्ट में थोड़ा सा दही और नींबू का रस मिक्स करें। इस पेस्ट में सबसे आखिर में  टी ट्री ऑयल मिक्स करें। इसको डालना जरूरी नहीं है। अगर आपके पास ये उप्लब्ध नहीं है, तो इसे रहने दें। बस अब सभी चीजों को मिक्स करने के बाद हेयर मास्क तैयार करें।

 
विज्ञापन
home remedy for remove dandruff in hindi dandruff kaise hatayein
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका
 
अब इस पेस्ट को सिर पर अप्लाई करना है तो इसके लिए पहले अपने बालों को धो लें। गंदे बालों में हेयर मास्क लगाने का कोई फायदा नहीं है। अब जब बाल धो लिए हैं तो हेयर मास्क को अपने स्कैल्प पर अप्लाई करें। अब 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 30 मिनट के बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ताकि बाल साफ हो जाएं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed