फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ear Care Tips: आर्टिफिशियल झुमके से पक गए हैं कान? ये घरेलू नुस्खे देंगे तुरंत राहत

Fri, 25 Jul 2025 05:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 25 Jul 2025 05:24 PM IST
सार

Skin Care Tips: बहुत से लोगों को आर्टिफिशियल इयररिंग पहनने से काफी दिक्कत हो जाती है। यदि आप भी उन लोगों में से हैं, तो ये लेख आपके काम का है।

विज्ञापन
home remedy for reduce pain and allergy after wearing artificial earring
आर्टिफिशियल इयररिंग्स पहनने की वजह पक गए हैं कान तो आजमाएं ये नुस्खे - फोटो : instagram

Skin Care Tips: किसी भी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए उसके साथ ही ज्वेलरी का काफी अहम रोल होता है। इसी के चलते महिलाएं अपने हर आउटफिट के साथ अलग तरह के इयररिंग्स कैरी करती हैं। ये इयररिंग्स देखने में तो अच्छे लगते हैं, पर कई बार इनकी वजह से महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। इन दिक्कतों में सबसे अहम परेशानी है कान का पकना, जिस कारण काम के छेद पर घाव बनने लगता है।



अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो ये घाव बढ़ता जाता है, जिस कारण परेशानी काफी बढ़ जाती है। यदि आपको भी कान पकने की समस्या तुरंत होती है, तो इस लेख को पढ़ें। यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिसको आजमाने के बाद आपके पके हुए कान फटाफट ठीक हो जाएंगे। 

home remedy for reduce pain and allergy after wearing artificial earring
आइस क्यूब का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
आइस क्यूब का इस्तेमाल करें

कान पकने की समस्या सामने आ रही है तो तत्काल प्रभाव से आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल के लिए एक साफ कपड़े में बर्फ लपेटकर 5-10 मिनट तक हल्के-हल्के कान पर रखें। इससे सूजन और जलन में तुरंत राहत मिलेगी। कभी भी बर्फ को सीधे घाव पर न लगाएं, इससे आपको ही दिक्कत हो सकती है। 

 
home remedy for reduce pain and allergy after wearing artificial earring
नारियल का तेल आएगा आपके काम - फोटो : Adobe stock
नारियल का तेल आएगा आपके काम

हर भारतीय घर में नारियल का तेल होता ही है, जिसका इस्तेमाल आप कान पकने पर कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल है भी काफी आसान। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक साफ सूती कपड़े पर थोड़ा सा नारियल तेल लगाएं। अब इसे धीरे-धीरे घाव पर अप्लाई करें। ये एंटीबैक्टीरियल होता है, जिस कारण इसकी वजह से कान पकने का घाव कम हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedy for reduce pain and allergy after wearing artificial earring
हल्दी भी आएगी काम - फोटो : इंस्टाग्राम
हल्दी भी आएगी काम

कान पकने के घाव पर हल्दी लगाने से भी ये काफी जल्दी सही होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो स्किन संबंधी घाव को एकदम कम करने का काम करते हैं। ऐसे में यदि आपका कान भी पक रहा है तो इधर-उधर भटकने की जगह सीधा हल्दी को ही अपने घाव पर अप्लाई करें। ये आपको अवश्य ही फायदा पहुंचाएगी। 

 
विज्ञापन
home remedy for reduce pain and allergy after wearing artificial earring
सरसों का तेल - फोटो : AdobeStock
सरसों का तेल

भारतीय घरों में सरसों का तेल न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप भी कान पकने पर सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको रुई की मदद से कान के घाव पर लगाना है। इसे अप्लाई करने के बाद एक दिन में ही कान का घाव सही हो जाएगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed