होली का त्योहार साल का बड़ा त्योहार माना है। इस दिन लोग एक-दूसरे के गले मिलकर न सिर्फ होली की बधाई देते हैं, बल्कि एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे होली के दिन रंग खेलना पसंद न हो। कई जगहों पर आज भी पक्के रंगों से ही होली खेली जाती है। वैसे तो बाजार में तमाम तरह के हर्बल रंग उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन ये भी त्वचा पर असर डालते हैं।
बहुत से लोग होली खेलने के पहले ही अपनी त्वचा को तैयार कर लेते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता है कि त्वचा पर हमेशा स्किन टाइप के हिसाब से त्वचा पर किसी चीज का इस्तेमाल करना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी होली से पहले और रंग खेलने के बाद अपनी त्वचा का खास ध्यान रख पाएं।
2 of 5
होली 2024
- फोटो : Pixabay
ऑयली स्किन
अगर आपकी त्वचा काफी ज्यादा ऑयली है, तो आपके चेहरे पर रंगों की वजह से पिंपल्स हो सकते हैं। ऐसे में होली खेलने से पहले वॉटर बेस्ट मेकअप कर लें। इसमे त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपकी त्वचा पर एक लेयर बन जाएगी और रंगों का सीधा प्रभाव आपके चेहरे पर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही रंग छुटाने के लिए अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें।
3 of 5
होली 2024
- फोटो : Pixabay
ड्राई स्किन
अगर आपकी त्वचा ड्राई यानी कि रूखी है तो होली खेलते वक्त और इसके बाद में आपको त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत है। दरअसल, ड्राई त्वचा पर रंग काफी असर डालता है। इससे त्वचा और शुष्क हो जाती है। ऐसे में होली खेलने से पहले तेल या पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही जब रंग छुड़ाएं तो हल्के हाथ से फेसवॉश का इस्तेमाल करें और फिर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
4 of 5
होली 2024
- फोटो : Pixabay
नॉर्मल स्किन
अगर आपकी त्वचा नॉर्मल है तो आपका ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। बस आपको होली खेलने से पहले त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना है। अगर मॉइश्चराइजर नहीं लगाना चाहते तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही रंग छुड़ाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेंसिटिव स्किन
अगर आपकी त्वचा काफी संवेदनशील है तो आपको अपनी त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो रंगों की वजह से त्वचा पर जलन, रैशेज, और अन्य कई समस्या पैदा होने लगेगी। इसके लिए बस होली खेलने से पहले अपने फेस पर तेल लगा लें। इसके साथ ही अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।