Hand Care Tips: दिसंबर का महीना खत्म होने की कगार पर है, ऐसे में सर्दी भी अपना सितम दिखा रही है। सर्दियों की शुरुआत से ही त्वचा पर इसका असर दिखने लगता है। ऐसे में लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, ताकि उनकी त्वचा सर्दियों में भी रूखी ना हो।
Hand Care Tips: सर्दियों में रूखे हो रहे हैं हाथ तो ऐसे रखें इनका ध्यान, बेहद फायदेमंद हैं ये तरीके
अगर सर्दियों में आपके हाथ रुखे हो रहे हैं तो कुछ तरीकों को अपनाकर आप अपने हाथों का ध्यान अच्छे से रख सकते हैं।
जरूर करें मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल
बाजार में आपको हैंड क्रीम मिल जाएंगी। ऐसे में इसे अपने साथ जरूर रखें। दिन में कम से कम तीन से चार बार हैंड क्रीम का इस्तेमाल करके हाथों को मॉइस्चराइज करें। इससे आपके हाथ रूखे नजर नहीं आएंगे। ऐसा करने से आपके हाथों की नमी भी बरकरार रहेगी।
एयर ड्रायर से रहें दूर
आपने बहुत से लोगों को देखा होगा कि वो हाथ सुखाने के लिए एयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। वैसे होता तो ये बड़ा काम का है, लेकिन इसके इस्तेमाल से स्किन काफी ड्राई हो जाती है। ऐसे में जितना हो सकें एयर ड्रायर से दूर ही रहें। हमेशा नरम तौलिये से हाथों को पोंछें।
पहनकर रखें दस्ताने
सर्दियों के मौसम में आपके हाथों को सर्द हवा से बचाने के लिए दस्ताने काफी काम आते हैं। इसलिए हमेशा हाथों को कवर करके ही घर से बाहर निकलें। इससे आपके हाथों की नमी बरकरार रहती है।
सही साबुन का करें इस्तेमाल
अगर आपकी साबुन काफी हार्ष है तो इससे दूर रहें। सर्दियों के मौसम में हाथ धोने के लिए हैंड वॉश का ही इस्तेमाल करें। इससे आपके हाथ ज्यादा रूखे नहीं होंगे।