Hair Care Tips: बाल हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। चाहे लड़का हो या लड़कियां, हर किसी के उनके बाल काफी अहम होते हैं। लेकिन प्रदूषण की वजह से बाल काफी डैमेज हो रहे हैं। ऐसे में बालों का झड़ना, बालों का सफेद होना, बालों का रूखा होना काफी आम बात है। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए एलोवेरा आपकी मदद कर सकता है।
यदि आप एलोवेरा बालों में इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसमें कुछ चीजों को मिला लें। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, कि आप किन चीजों का इस्तेमाल एलोवेरा में मिक्स करके कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से बाल काफी मुलायम बन जाएंगे और कमर से भी लंबे हो जाएंगे।
2 of 6
एलोवेरा और शहद
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा और शहद
एलोवेरा और शहद का मिश्रण बालों की नमी को बनाए रखने और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल लें और उसमें 1 टेबलस्पून शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों और सिरों पर लगाएं। 20 मिनट के बाद बालों को धो लें।
3 of 6
एलोवेरा और नारियल तेल
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा और नारियल तेल
नारियल तेल बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों को पोषण प्रदान करता है। यह बालों में चमक लाने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है। एलोवेरा के साथ मिलाकर यह मिश्रण बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकता है। 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल और 2 टेबलस्पून नारियल तेल को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाकर मसाज करें। 30 मिनट बाद बालों को धो लें।
4 of 6
एलोवेरा और नींबू
- फोटो : Freepik
एलोवेरा और नींबू
नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह बालों में मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है। एलोवेरा के साथ नींबू मिलाकर आप डैंड्रफ को भी कंट्रोल कर सकते हैं। 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल और 1 टेबलस्पून नींबू का रस मिलाएं। इसे बालों की जड़ों में लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें। फिर बाल धो लें।
5 of 6
एलोवेरा और दही
- फोटो : istock
एलोवेरा और दही
दही में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों को पोषण देता है और बालों को मुलायम बनाता है। यह बालों के गिरने को भी रोक सकता है और स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल और 2 टेबलस्पून दही को अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से बाल धो लें।