फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Onion Juice Side Effects: प्याज के रस में कभी भी न मिलाएं ये चीजें, वरना बाल होंगे डैमैज

Wed, 05 Feb 2025 11:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 05 Feb 2025 11:09 AM IST
सार

प्याज का रस बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर इसे गलत चीजों के साथ मिलाकर लगाया जाए, तो यह फायदे के बजाय नुकसान कर सकता है। 

विज्ञापन
Hair Care Tips onion juice side effects in hindi
प्याज के रस में कभी भी न मिलाएं ये चीजें - फोटो : istock
Onion Juice Side Effects: बालों की बिगड़ी हुई दशा को सुधारने के लिए ज्यादातार लोग प्याज के रस का इस्तेमाल करते हैं। प्याज का रस सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए फायदेमंद होता है, पर गलत चीजों के साथ मिलाने पर यह बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।


अक्सर लोग ये तो जान लेते हैं कि प्याज का रस बालों के लिए लाभदायक है, लेकिन वो इस बारे में पता नहीं लगा पाते कि प्याज के रस के इस्तेमाल का सही तरीका क्या है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल भूल से भी प्याज के रस के साथ मिलाकर नहीं करना है। यदि आप इन चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है। 
Hair Care Tips onion juice side effects in hindi
नींबू का रस - फोटो : Freepik

नींबू का रस 

प्याज के रस में कभी भी नींबू का रस मिलाकर बालों पर नहीं लगाना चाहिए। हालांकि नींबू में एसिड होता है, जो डैंड्रफ हटाने में मदद करता है  लेकिन प्याज के रस के साथ यदि आप इसे मिलाकर लगाएंगी तो इससे बाल डैमेज हो सकते हैं। ये दोनों ही चीजें एसिडिक नेचर की होती हैं, जिससे स्कैल्प का pH बैलेंस बिगड़ सकता है। इससे स्कैल्प में जलन, खुजली और ड्राइनेस हो सकती है।  

Hair Care Tips onion juice side effects in hindi
सिरका - फोटो : Adobe stock

 सिरका 

प्याज के रस में कभी भी सिरका मिलाकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सिरका और प्याज दोनों ही एसिडिक होते हैं, जिससे स्कैल्प ड्राई और इरिटेट हो सकता है। अगर सिरका ज्यादा स्ट्रॉन्ग हुआ, तो यह स्कैल्प को जला सकता है। इससे बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं और ज्यादा झड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips onion juice side effects in hindi
ब्लीच - फोटो : Adobe stock

 ब्लीच 

 कुछ लोग इसे बालों के रंग का हल्के करने या कलर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन यदि आप इसे प्याज के रस में मिलाकर लगाएंगी, तो ये स्कैल्प और बालों को बहुत ज्यादा डैमेज कर सकता है। इससे स्कैल्प बर्न (जलने) जैसी फीलिंग हो सकती है। बालों की नैचुरल स्ट्रेंथ खत्म हो सकती है और बाल रूखे-सूखे हो सकते हैं।  

विज्ञापन
Hair Care Tips onion juice side effects in hindi
नमक - फोटो : Adobestock

 नमक 

कुछ लोग स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने के लिए नमक मिलाकर लगाते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि प्याज के रस और नमक का मिश्रण स्कैल्प को ड्राई कर सकता है, जिससे बाल और ज्यादा झड़ सकते हैं, क्योंकि प्याज के रस में पहले से ही सल्फर होता है, और नमक डालने से यह और ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से स्कैल्प पर जलन और खुजली हो सकती है।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed