{"_id":"67aed43f5ca72243410e6db0","slug":"hair-care-tips-nourish-your-dry-hair-while-applying-mehndi-hair-pack-2025-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care Tips: मेहंदी लगाने के बाद रूखे हो जाते हैं बाल तो करें ये उपाय, मिलेंगे सिल्की और शाइनी हेयर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care Tips: मेहंदी लगाने के बाद रूखे हो जाते हैं बाल तो करें ये उपाय, मिलेंगे सिल्की और शाइनी हेयर
Fri, 14 Feb 2025 11:13 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:13 AM IST
सार
यदि मेहंदी लगाने से आपके बाल रूखे हो जाते हैं तो कुछ सिंपल उपाय अपनाकर आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।
विज्ञापन
मेहंदी लगाने के बाद रूखे हो जाते हैं बाल तो करें ये उपाय
- फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: आज के समय में कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में बड़े बुजुर्गों से लेकर युवा भी अपने सफेद बालों को काला करने के लिए बालों में मेहंदी लगाते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों का रंग काफी बदल जाता है। बाजार में हरी और काली दो तरह की मेहंदी मिलती है।
तेल लगाना है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
तेल लगाना है जरूरी
- जब भी बालों में मेहंदी लगाते हैं तो उससे बाद बालों में तेल लगाना बेहद जरूरी होता है।
- ये बालों को पोषण देने और उन्हें हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
- इसके लिए सिर्फ नारियल तेल, जैतून का तेल को हल्का गर्म करके बालों में लगा सकती हैं।
- इसके लिए तेल को बालों की जड़ों से लेकर टिप्स तक अच्छे से लगाएं और हल्की मसाज करें।
- अगले दिन बालों को धो लें।
इस्तेमाल कर सकते हैं हेयर मास्क
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस्तेमाल कर सकते हैं हेयर मास्क
- यदि मेहंदी लगाने के बाद बालों के रूखेपन से परेशान हैं तो शहद और दही का हेयर मास्क तैयार करें।
- इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको 2-3 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी।
- हेयर मास्क बनाने के बाद दही और शहद को मिलाकर बालों पर लगाएं।
- आधे घंटे के बाद बालों को धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलोवेरा रहेगा फायदेमंद
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा रहेगा फायदेमंद
- हर घर में एलोवेरा जेल आसानी से मिल जाता है।
- ऐसे में बालों को नमी प्रदान करने के लिए ताजे एलोवेरा जेल को बालों पर लगाएं।
- 20 मिनट तक बाल ऐसे ही छोड़ने के बाद बालों को धो लें।
- इससे आपको अवश्य राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कंडीशनर का इस्तेमाल है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
कंडीशनर का इस्तेमाल है जरूरी
- मेहंदी लगाने के बाद जब बालों को शैंपू से धो रहे हैं तो अच्छे कंडीशनर का उपयोग करें।
- यह बालों को मुलायम बनाए रखता है और सूखापन को कम करता है।
- कंडीशनर के इस्तेमाल के समय ध्यान रखें कि इसे बालों की जड़ों में न लगाएं।