Hair Care : धूल और प्रदूषण की वजह से आज-कल लोगों के बाल काफी ज्यादा डैमेज हो रहे हैं। महिलाओं में बाल झड़ने और रफ होने की समस्या तो जैसे काफी आम हो गई है। ऐसे में महिलाएं हजारों रुपये खर्च करके हेयर ट्रीटमेंट कराती हैं, ताकि उनके बाद दोबारा से हेल्दी हो पाएं। इन ट्रीटमेंट्स में केराटिन एक अहम स्टेप है। बालों को पोषण देने के लिए केराटिन कराया जाता है। बालों में नेचुरल तरीके से केराटिन पाया जाता है, पर बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के कारण बालों का केराटिन खत्म हो जाता है। जिसके चलते बालों में केराटिन ट्रीटमेंट के सहारे प्रोटीन पहुंचाया जाता है।
Hair Care : केराटिन कराने में खर्च किए हैं हजारों रुपये तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 03 May 2023 10:05 AM IST
सार
अगर आप केराटिन ट्रीटमेंट पार्लर में जाकर कराती हैं तो इसमें हजारों रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद आपको कुछ दिनों तक बालों का काफी ध्यान रखना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन