फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: बालों को लंबा और घना बनाने में मददगार है आंवला, इसके इस्तेमाल का सही तरीका जान लें

Sat, 30 Nov 2024 09:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 30 Nov 2024 09:15 AM IST
सार

बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए आंवला का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। इसमें विटामिन C, आयरन, और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं, जिससे बाल घने, मजबूत और चमकदार बनते हैं। 

विज्ञापन
Hair Care Tips how to use amla for hair growth in hindi
बालों को लंबा और घना बनाने में मददगार है आंवला - फोटो : Adobe stock

Hair Care Tips: बढ़ते प्रदूषण और खराब खान-पान का सीधा असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। इसकी वजह से न सिर्फ शरीर बल्कि बाल भी आंतरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में बालों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।



खासतौर पर अब जब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, तब तो बालों का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। यदि बालों का ध्यान सही से न रखा जाए तो ये कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसी वजह से आज हम आपको बालों को हेल्दी बनाने के लिए आंवला इस्तेमाल करना बताएंगे।

दरअसल, आंवला विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिस वजह से ये बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। ऐसे में यदि इसका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो इससे बाल आंतरिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। 

Hair Care Tips how to use amla for hair growth in hindi
आंवला तेल से बालों की मालिश - फोटो : stock.adobe

आंवला तेल से बालों की मालिश

आप चाहें तो आंवला तेल बनाकर आप इससे बालों की मलिश कर सकते हैं। तेल बनाने के लिए सबसे पहले सूखे आंवले के टुकड़े लें और इन्हें नारियल या सरसों के तेल में उबालें। जब तेल का रंग गहरा हो जाए, तो इसे ठंडा करके छान लें।

Hair Care Tips how to use amla for hair growth in hindi
आंवला तेल से बालों की मालिश - फोटो : Instagram

अब इस तेल को ठंडा करके आप हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवले का तेल बालों को जड़ से मजबूत पहुंचाता है। इससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है। 
   

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips how to use amla for hair growth in hindi
आंवला पाउडर और दही का हेयर मास्क - फोटो : istock

आंवला पाउडर और दही का हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2-3 चम्मच आंवला पाउडर लें और उसमें पर्याप्त मात्रा में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों और सिरों पर लगाएं। मास्क को 30-40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

विज्ञापन
Hair Care Tips how to use amla for hair growth in hindi
आंवला पाउडर और दही का हेयर मास्क - फोटो : istock

आंवला और दही का मास्क बालों को पोषण देता है, ड्रायनेस कम करता है और बालों को घना बनाता है। ये मास्क सर्दियों में बालों को मजबूत बनाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed