फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: सिर से बर्फ की तरह गिर रहा है डैंड्रफ तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगी रूसी से राहत

Mon, 25 Dec 2023 05:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 25 Dec 2023 05:16 PM IST
सार

अगर आपके सिर से भी बर्फ की तरह डैंड्रफ गिर रहा है, तो आप कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Hair Care Tips home remedies for remove dandruff at home
Hair Care Tips

Hair Care Tips: दिसंबर के महीने से सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम की शुरुआत से ही त्वचा में कई बदलाव दिखने लगते हैं। ऐसे में लोग अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए बाजारों में बिकने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।



जिस तरह से त्वचा को सर्दियों में अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है, ठीक उसी तरह से सिर के स्कैल्प का भी सर्दियों में खास ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप सही से सिर का ध्यान नहीं रखेंगे तो स्कैल्प में डैंड्रफ जमने लगता है।

कई बार ऐसा होता है कि इसकी वजह से शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप स्कैल्प पर जमी रूसी से छुटकारा पा सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Hair Care Tips home remedies for remove dandruff at home
Hair Care Tips - फोटो : pixabay

नीम का तेल

नीम के तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल अपने सिर से डैंड्रफ को दूर भगाने के लिए कर सकते हैं। 

Hair Care Tips home remedies for remove dandruff at home
Hair Care Tips - फोटो : iStock

प्याज का रस

प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाने से भी डैंड्रफ कम हो सकता है। आप आसानी से घर पर बिना केमिकल वाला प्याज का रस निकाल सकते हैं। इसे बस आपको रुई की मदद से अपने सिर में लगाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips home remedies for remove dandruff at home
Hair Care Tips - फोटो : iStock

दही और मेथी 

मेथी को रातभर भिगोकर सुबह उसे पीस लें। अब इसे दही में मिलाकर अपने बालों में लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपको जरूर राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Hair Care Tips home remedies for remove dandruff at home
Hair Care Tips - फोटो : Pixabay

एलोवेरा और नीम

अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 10 नीम के पत्तों का पेस्ट लें और उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। अब इसका इस्तेमाल आप अपने सिर पर जमे डैंड्रफ हटाने में कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed