Hair Care Tips: आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के साथ कई तरह की समस्याएं सामने आ रहीं हैं। खासतौर पर त्वचा का रूखापन और बालों का झड़ना तो बेहद आम समस्या है।
त्वचा की डलनेस के लिए तो बाजार में तमाम तरह के प्रोडक्ट मिल जाते हैं, लेकिन जब बात आती है बालों की, तो उसके झड़ने से लोग काफी परेशान हो जाते हैं। खासतौर पर सर्दी के मौसम में अगर बालों का ध्यान सही से ना रखा जाए तो ये तेजी से झड़ने लगते हैं। वैसे तो बाल झड़ने की कई वजह हो सकती हैं, लेकिन इनमें सबसे अहम है गलत तरह से बालों का धोना।
दरअसल, अगर आप बाल धोते वक्त कुछ मामूली सी गलतियां करेंगें तो इससे आपके बाल तेजी से झड़ सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बालों को सही से धोने की जरूरत है। आज हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताएंगे, जो जाने अनजाने में लोग अक्सर कर जाते हैं।
2 of 6
Hair Care Tips
- फोटो : iStock
गर्म पानी का इस्तेमाल
बालों को ज्यादा तेज गर्म पानी से धोना उन्हें डैमेज कर सकता है और सिर की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में हमेशा बालों को ठंडे या गुनगुने पानी से धोना ज्यादा सही माना जाता है।
3 of 6
Hair Care Tips
- फोटो : istock
अधिक शैंपू का इस्तेमाल
अगर आप ज्यादा मात्रा में शैंपू का इस्तेमाल करेंगे तो इससे भी आपके बाल डैमेज हो सकते हैं। डैमेज होने के बाद बाल काफी ज्यादा मात्रा में टूटने लगते हैं। ऐसे में हमेशा अपने हेयर टाइप के हिसाब से ही शैंपू चुनें और उसका इस्तेमाल भी सही मात्रा में करें।
4 of 6
Hair Care Tips
- फोटो : amar ujala
ज्यादा तेज रगड़ना
बाल बेहद नाजुक होते हैं। ऐसे में आप अपने बालों को धोने वक्त ज्यादा तेज ना रगड़े। इससे बाल कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं।
5 of 6
Hair Care Tips
- फोटो : istock
समय का रखें ध्यान
अगर आप हर रोज बाल धोते हैं, तो ये भी आपके बालों को कमजोर बनाता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा हफ्ते में तीन बार ही बालों को धोएं, तभी आपके बाल मजबूत बनेंगे।