मिलिंद सोमन को देखकर यह तो बिल्कुल ही कहा जा सकता है कि उम्र चाहे कितनी भी हो लेकिन आप आकर्षक लुक पा सकते हैं। 53 साल के मिलिंद अपनी फिटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। इसी चर्चा की वजह से 20 साल के युवा भी उनकी तरह स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं।
मिलिंद सोमन जैसे बालों का स्टाइल, दाढ़ी, शरीर, लुक आदि पाना कोई आसान चीज नहीं है, ना ही इसके लिए बाजार में कोई उत्पाद मौजूद है जिसे खाकर ऐसा बना जा सके। लेकिन कुछ टिप्स का इस्तेमाल कर आप भी उनके तरह स्टाइलिश दिख सकते हैं। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में...
सिर पर बाल हैं तो सफेद होंगे ही इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। अगर आप भी 'सॉल्ट एंड पेपर' टाइप बालों को आकर्षक लुक देना चाहते हैं तो मिलिंद के स्टाइल को एक बार देखें। उनकी तरह स्टाइलिश हैट पहनकर आप भी क्लासिक लुक पा सकते हैं।
बालों के साथ दाढ़ी भी सफेद हो जाती है। मिलिंद सोमन अपनी सफेद दाढ़ी को कुछ ऐसे रखते हैं कि उसमें भी उनका एक अलग स्टाइल दिखता है। अगर आप भी उनकी तरह स्टाइलिश दाढ़ी रखना चाहते हैं तो दो हफ्ते तक दाढ़ी को बढ़ने दीजिए। जब दाढ़ी के बाल ठीक-ठाक बढ़ जाए तो सैलून जाकर इसे सेट करवा लीजिए।
अगर आप अपने दाढ़ी के स्टाइल के लिए एक्सपेरिमेंट कर थक चुके हैं तो आप मिलिंद की इस लुक से कुछ प्रेरणा ले सकते हैं। बिखरे बालों के साथ ऐसी दाढ़ी का एक अलग ही लुक आता है।
एक तरफ दुनिया अपने बालों को रंगने में व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ मिलिंद आज भी प्राकृतिक लुक में विश्वास रखते हैं। अपने सॉल्ट एंड पेपर हेयर की वजह से वह चर्चा के विषय बनते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे मिलिंद अपने बियर्ड गेम को स्ट्रांग बनाने के लिए कुछ सीक्रेट टिप्स फॉलो करते हैं। लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है, आप भी ऐसा कर सकते हैं।