फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुंदरता निखारने के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं कच्चे आलू करें इस्तेमाल, फौरन दिखेगा असर

Sat, 24 Oct 2020 09:53 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 24 Oct 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
get glowing skin with potato in so easy way
potato

स्किन को निखारने और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए बाजार में तो बहुत सारे महंगे प्रोडक्ट आते हैं। साथ ही घर पर भी कई सारी चीजों को लगाने के लिए बताया जाता है। जो कि घर में हर वक्त उपलब्ध नहीं होती। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नही है। आलू तो लगभग हर घर में होती है। साथ ही खाने के लिए इस्तेमाल रोजाना होती होगी। तो बस कटे हुए आलू की मदद से आपको ग्लोइंग स्किन मिल सकती है। और आपको अलग से मेहनत करने की भी जरूरत नही होगी। तो चलिए जानें कैसे करें कच्चे आलू का इस्तेमाल त्वचा को निखारने में। 

get glowing skin with potato in so easy way
haldi
आलू और हल्दी का फेसपैक

आलू जहां त्वचा की रंगत निखारने में मदद करेगा वहीं हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण दाने और एक्ने की परेशानी से निजात दिलाएंगे। इन दोनों को मिलाकर फेस पैक चेहरे के लिए फायदेमंद है। फेस पैक बनाने के लिए आलू को कद्दूकस से घिस लें। घिसे हुए कच्चे आलू में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी ने चेहरे को धो लें। सप्ताह में दो दिन इस पैक का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।

get glowing skin with potato in so easy way
egg
आलू और अंडे का फेसपैक

आलू और अंडे का फेसपैक तैयार करने के लिए आधा आलू को घिस कर उसका रस निकाल लें अब इसमें एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सादे पानी से फेस धो लें। इसका असर आपको तुरंत नजर आएगा। आपको बता दें आलू और अंडे के फेसपैक को लगाने से चेहरे पर ग्लो के साथ आपके पोर्स भी टाइट होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
get glowing skin with potato in so easy way
दही के फायदे - फोटो : iStock
आलू और दही का फेसपैक

आलू के साथ दही को मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। इसके लिए कच्चे आलू को पीस कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में दही को मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। करीब पन्द्रह से बीस मिनट बाद चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। आलू और दही का फेसपैक चेहरे की त्वचा को टाइट करने का भी काम करता है। जिससे झुर्रियों की परेशानी भी दूर होती है।

विज्ञापन
get glowing skin with potato in so easy way
lemon
आलू और नींबू का फेसपैक

आलू का पेस्ट बना लीजिए। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगा लीजिए। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। यह नेचुरल फेशियल ब्लीच का काम करता है। यह आपकी डार्क स्किन कॉम्प्लेक्शन को दूर करने में मदद करता है।  एक बड़ा चम्मच आलू का रस में दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पैक तैयार करें। अब इसे दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। अब ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे आपके चेहरे के दाग दूर हो जाएंगे और चेहरे पर चमक आ जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed