बालों का झड़ना, फ्रिजी होना, रूसी और पतले बाल ये सब आम समस्या हो चुकी है। तनावपूर्ण जिंदगी, अस्वस्थ खाना, बिगड़ी हुई जीवनशैली और प्रदूषण भी आपके बालों के दुश्मन हैं। अच्छे बाल पाने के लिए जीवनशैली और खान-पान में सुधार तो लाना आपका पहला कदम होना चाहिए। इसके बाद करी पत्ता आपके बालों की तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए कारगर है। जानें बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए किस तरह करी पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए।
{"_id":"5daa9ce98ebc3e01802eb9c7","slug":"curry-leaves-home-remedies-to-reduce-hair-fall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालों के झड़ने से हैं परेशान तो यूं इस्तेमाल करें 'करी पत्ता'","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बालों के झड़ने से हैं परेशान तो यूं इस्तेमाल करें 'करी पत्ता'
Sat, 19 Oct 2019 11:23 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
करी पत्ते के फायदे
करी पत्ते में मौजूद विटामिन बी बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और बालों का झड़ना कम होता है। अमीनो एसिड हेयर फॉलिकल्स को मजबूती देते हैं। वहीं बेटा-कैरोटीन, प्रोटीन बालों की सेहत को सुधारते हैं और बालों को चमकीला बनाते हैं। करी पत्ते में ऐंटी-बैक्टीरियल, ऐंटी-फंगल, ऐंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे ये रूसी की समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं।
- फोटो : pixa
बनाएं खान-पान का हिस्सा
करी पत्तों को बालों पर लगाने से इसका फायदा तो मिलता ही है। लेकिन अपनी डाइट में शामिल करेंगी तो और बेहतर नतीजा दिखेगा। आप सब्जी, दाल और कढी में करी पत्ते का छौंक लगा सकते हैं। करी पत्ता टी भी एक बेहतर विकल्प है। पानी में कुछ करी पत्ते डालकर उबाल लें। छानकर इसमें कुछ बूंद नींबू और शहद की डालकर अपनी हर्बल टी का आनंद उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
करी पत्ते का इस्तेमाल
- नारियल तेल में 7-8 करी पत्ते डालकर उसे गुनगुना कर लें। फिर तेल को स्कैल्प पर लगाएं। रातभर तेल को बालों में लगा रहने दें।
- नारियल तेल में कुछ करी पत्ते और 5-6 मेथी दाना डालकर तेल को गर्म कर लें। फिर तेल को ठंडा करके बालों पर लगाएं।
- ताजा करी पत्ते को पीस कर दही में मिला लें और इसमें कुछ ऑलिव ऑयल या बादाम तेल की कुछ बूंद डालें।
- अब इस पेस्ट को हेयर मास्क की तरह बालों पर अच्छी तरह लगाएं। 20-25 मिनट बाद शैंपू से धो लें।
- करी पत्ता को भुनें और फिर अपने पसंदीदा हेयर ऑयल में करी पत्तों को मसल कर मिला लें। अब तैयार घोल को स्कैल्प पर रातभर लगाकर रखें।